Anup Soni: ‘क्राइम पेट्रोल’ से रिप्लेस किए जाने पर क्या बोले अनूप सोनी? सुनाया 'बालिका वधू' से जुड़ा किस्सा
Anup Soni On Crime Patrol: 'क्राइम पेट्रोल' के आगामी सीजन में अब होस्ट के रूप में बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन नजर आएंगे। उन्होंने इस शो में अनूप सोनी की जगह ले ली है। अब इस मामले पर अनूप ने अपनी बात रखी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
क्राइम शो 'क्राइम पेट्रोल' ने अपने नए सीजन 'क्राइम पेट्रोल: क्राइम का करेंट सीजन' का हाल ही में प्रोमो फैंस के साथ शेयर किया था। इस बार शो को होस्ट अनूप सोनी को अजय देवगन ने रिप्लेस किया है। एक बातचीत इस पर अनूप ने अपनी प्रतिक्रिया दी।
शो छोड़ने पर क्या कहा अनूप ने?
क्राइम शो 'क्राइम पेट्रोल' के कई सीजन अनूप सोनी ने होस्ट किया है। मगर अब उनकी जगह शो में अभिनेता अजय देवगन ने ले ली है। इस पर अनूप ने एएनआई को अपनी प्रतिक्रिया दी। अनूप ने कहा, ‘लोग मुझे क्राइम पेट्रोल के लिए याद रखेंगे। क्राइम पेट्रोल होस्ट करने के पहले दर्शक मुझे ‘बालिका वधू’ के लिए जानते थे। मगर शो होस्ट करने के बाद 'क्राइम पेट्रोल' ही मेरी पहचान बन गया।’
किसने दिया था अनूप को सुझाव?
अनूप सोनी ने बताया कि जब क्राइम पेट्रोल का ऑफर आया था। तो वह अभिनेता से होस्ट बनने का निर्णय नहीं ले पा रहे थे। मगर अभिनेता अनिल कपूर ने उन्हें सुझाव दिया। मनोरंजन की दुनिया में शोज भी चल रहे हैं। तो अनूप को सिर्फ एक्टिंग का पीछा नहीं करना चाहिए। एक अभिनेता की पहचान उसके काम से बनती है जिसे वह चुनते हैं। चाहे वह वेबसीरीज हो या फिल्में हो।
कब प्रसारित होगा 'क्राइम पेट्रोल'?
अपराधिक कहानियों और वारदातों पर आधारित शो 'क्राइम पेट्रोल' जल्द ही प्रसारित होने वाला है। प्रोमो के अनुसार शो 31 अगस्त 2026 को सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित किया जाएगा। इसके अलावा इसे सोनी लिव पर भी स्ट्रीम किया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक शो के पहले 15 एपिसोड की शूटिंग हो चुकी है।