सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   irrfan khan son Babil Khan on how meditation helped him stay grounded says its loving yourself

बाबिल खान कैसे करते हैं अपने काम पर फोकस? इरफान खान के बेटे ने शेयर किया निजी तजुर्बा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Wed, 08 Apr 2026 01:35 PM IST
विज्ञापन
सार

Babil Khan: हाल ही में बाबिल खान ने डिप्रेशन की वजह से सोशल मीडिया से ब्रेक लिया था। अब उन्होंने बताया है कि वह अपने दिमाग को कैसे एक जगह पर रखते हैं।

irrfan khan son Babil Khan on how meditation helped him stay grounded says its loving yourself
बाबिल खान - फोटो : इंस्टाग्राम@babil.i.k
विज्ञापन

विस्तार

बॉलीवुड के दिवंगत कलाकार इरफान खान के बेटे बाबिल खान ने हाल ही में मानसिक स्वास्थ्य, माइंडफुलनेस और ध्यान पर बात की है। उन्होंने बताया है कि उन्होंने कैसे इन सबके जरिए अपने आपको जमीन से जुड़ा हुआ रखा। उन्होंने माइंडफुलनेस और अपने अंदर संतुलन खोजने के बारे में एक नया नजरिया पेश किया।
Trending Videos


बाबिल ने ध्यान को बताया बुनियादी जरूरत
मनी कंट्रोल से बातचीत में बाबिल खान ने कहा कि उनके लिए ध्यान सिर्फ एक आदत से कहीं ज्यादा है। उन्होंने इसे बुनियादी जरूरत बताया है। बाबिल ने इस बात पर भी जोर दिया कि ध्यान को किसी काम की तरह नहीं देखना चाहिए, बल्कि इसे रोजमर्रा की जिंदगी का एक हिस्सा मानना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपने अनुभवों के बारे में बताते हुए बाबिल ने कहा, 'मेडिटेशन कोई 'काम' नहीं होना चाहिए। आपको अपने शरीर के अंदर ही अपनी सोच को इस तरह विकसित करना चाहिए कि यह अपने आप होने लगे और पूरे दिन आपके साथ रहे।'

माइंडफुलनेस से मन शांत रहता है
उन्होंने यह भी बताया कि कैसे एक 'माइंडफुल' (सचेत) नजरिया अपनाने से मन शांत रहता है। उन्होंने बताया कि इससे हम हर पल में मौजूद रहते हैं, भले ही जिंदगी कितनी भी भाग-दौड़ भरी क्यों न हो।

irrfan khan son Babil Khan on how meditation helped him stay grounded says its loving yourself
बाबिल खान - फोटो : इंस्टाग्राम@babil.i.k
खुद को स्वीकार करना शांति की नीव
उन्होंने आगे कहा 'आपको जानना होगा कि आप कौन हैं। आपको खुद से लड़ना नहीं है। बस अपनी सोच को इस तरह ढालना है कि आप पूरे दिन उसी आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ सकें। यह असल में खुद से प्यार करना ही है। उस मुकाम तक पहुंचने के लिए, सबसे पहले आपको खुद को स्वीकार करना होगा।'
बाबिल ने इस बात पर जोर दिया कि 'खुद को स्वीकार करना' ही सच्ची शांति की नींव है। उनका मानना है कि बिना किसी विरोध या आलोचना के, खुद को वैसे ही अपनाना जैसे आप हैं, अपने आप ही एक संतुलित और अनुशासित जिंदगी की ओर ले जाता है।

पान मसाला विज्ञापन केस में सलमान खान को राहत! राजस्थान हाई कोर्ट ने कम की एक्टर की मुश्किल

बाबिल का वर्कफ्रंट
बाबिल खान हाल ही में सोशल मीडिया से ब्रेक पर थे। उन्होंने डिप्रेशन की वजह से ब्रेक लेने का फैसला किया था।
आखिरी बार बाबिल खान शो 'लॉगआउट' में नजर आए थे। बाबिल ने भोपाल में अपने एक नए प्रोजेक्ट की शूटिंग भी फिर से शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed