बिजनेस स्टडी के पेपर में बच्चे ने लिखी ‘धुरंधर’ की केस स्टडी, टीचर का चकरा गया सिर; यूजर्स बोले- ‘पास कर दो’
Dhurandhar 2 Viral Video: फिल्म ‘धुरंधर’ और इसके दूसरे पार्ट को दर्शकों ने काफी पसंद किया। सोशल मीडिया पर तो यह फिल्म अब तक छाई हुई है। हाल में एक बच्चे का एग्जाम पेपर सामने आया, जिसमें मजेदार ढंग से ‘धुरंधर’ फिल्म और उसके किरदारों का जिक्र था। इस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर रहा है।
विस्तार
हाल ही में ‘धुरंधर 2’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म को लेकर क्रेज फैंस में अब भी बरकरार है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक बच्चे ने बिजनेस स्टडी के पेपर में ही ‘धुरंधर’ का जिक्र कर दिया। यह वीडियो देखकर सोशल मीडिया यूजर्स की हंसी छूट गई। वह टीचर से बच्चे को पास करने की गुजारिश करने लगे।
बिजनेस स्टडी के पेपर में धुरंधर का अनोखे ढंग से जिक्र किया
एक टीजर ने सोशल मीडिया एक बच्चे की एग्जाम कॉपी चेक करते हुए वीडियो पोस्ट किया। इसमें बच्चे ने बिजनेस स्टडी के पेपर में ‘धुरंधर’ के किरदारों रहमान डकैत, जमील मामू, मेजर इकबाल और हमजा का जिक्र किया था। इन सभी के जरिए वह किसी प्रोडक्ट को कैसे बेचना है, यह समझा रहा था। बच्चे का आंसर देखकर कॉपी चेक करने वाले टीजर का सिर ही घूम गया।
View this post on Instagram
जब सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हुआ तो यूजर्स, नेटिजंस ने टीजर से कहा कि वह बच्चे को पास कर दे। किसी ने कमेंट में लिखा, ‘इस बच्चे ने फिल्म ‘धुरंधर 3’ की स्क्रिप्ट लिखी है।’ एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, ‘यह बच्चा असली धुरंधर है, अपने भविष्य के साथ ही खिलवाड़ कर रहा है।’ कई यूजर ने हंसने वाले इमाेजी जमकर शेयर किए, क्योंकि वीडियो देखकर सबकी हंसी छूट गई।
फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने वर्ल्डवाइड 1,641.21 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। वहीं भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इसने 1,033.37 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। बुधवार को यानी रिलीज के 20वें दिन भी इसने 10.10 करोड़ रुपये (शुरुआती कलेक्शन) कमाए हैं।