सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Aparshakti Khurana On His Tamil Debut With Root Says it’s Important To Cross Boundaries Of Languages

‘भाषा की बाधा अब खत्म हो रही है’, तमिल सिनेमा में डेब्यू को तैयार अपारशक्ति खुराना; फिल्म के बारे में की बात

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Wed, 08 Apr 2026 06:11 PM IST
विज्ञापन
सार

Aparshakti Khurana: बॉलीवुड में कई शानदार भूमिकाएं निभाने के बाद अब अपारशक्ति खुराना तमिल सिनेमा में डेब्यू को तैयार हैं। जानिए तमिल इंडस्ट्री को लेकर उन्होंने क्या कुछ कहा…

Aparshakti Khurana On His Tamil Debut With Root Says it’s Important To Cross Boundaries Of Languages
अपारशक्ति खुराना - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

हिंदी फिल्मों और वेब सीरीज में अपने अभिनय से अपनी अलग पहचान बनाने वाले अपारशक्ति खुराना अब साउथ में अपने डेब्यू के लिए तैयार हैं। अपारशक्ति साई-फाई थ्रिलर फिल्म 'रूट्स - रनिंग आउट ऑफ टाइम' से तमिल सिनेमा में अपनी शुरुआत करने वाले हैं। इससे पहले अभिनेता ने भाषा की बाधा की खत्म होती धारणा और क्षेत्रीय सिनेमा के बढ़ते स्तर को लेकर बात की।

Trending Videos

भाषाओं की सीमाओं को पार करना बहुत जरूरी
हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में अपारशक्ति खुराना ने अपनी फिल्म की कहानी और भाषा की सीमाओं को लेकर कहा कि जैसे-जैसे ज्यादा कलाकार हिंदी सिनेमा से हटकर क्षेत्रीय सिनेमा में काम करने की ओर बढ़ रहे हैं, भाषा को एक बाधा मानने की धारणा धीरे-धीरे खत्म हो रही है। मुझे लगता है कि कहानी ने मुझे स्वाभाविक रूप से अपनी ओर खींच लिया। भाषाओं की सीमाओं को पार करना बहुत जरूरी है, खासकर तब जब क्षेत्रीय सिनेमा हमारे देश में इतना प्रासंगिक हो गया है। हिंदी भाषी दर्शकों का तेलुगु और कन्नड़ फिल्मों की ओर रुख करना वाकई कमाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Aparshakti Khurana On His Tamil Debut With Root Says it’s Important To Cross Boundaries Of Languages
अपारशक्ति खुराना - फोटो : सोशल मीडिया

एक्शन के मामले में मुझे नया सीखने को मिला
अभिनेता ने आगे कहा कि एक अभिनेता के रूप में मैं अब तक जो कर चुका हूं उससे कुछ अलग करना चाहता था और एक नई कला सीखना चाहता था, जो इस मामले में एक नई भाषा है। अभिनय के लिहाज से तो यह बहुत अलग नहीं था, लेकिन मुझे एक्शन के मामले में थोड़ा अलग तरीके से काम करना पड़ा।

मैंने हिंदी फिल्मों में ज्यादा एक्शन नहीं किया है, इसलिए यही मेरे अभिनय में एकमात्र बदलाव था। यह सिर्फ इंडस्ट्री या भाषाओं के बारे में नहीं है, यह एक बहुत ही बुनियादी गुण है। तमिल फिल्म इंडस्ट्री में मैंने जो एक बड़ा अंतर देखा, वह यह था कि सभी के साथ समान व्यवहार किया जाता है। इससे सेट पर एक खूबसूरत माहौल बनता है।

‘रूट्स’ से तमिल सिनेमा में डेब्यू करेंगे अपारशक्ति
एस. सूर्यप्रताप द्वारा निर्देशित साइ-फाइ थ्रिलर फिल्म 'रूट्स - रनिंग आउट ऑफ टाइम' से अपारशक्ति तमिल सिनेमा में अपना डेब्यू करने के लिए तैयार है। उन्हें आखिरी बार 'जब खुली किताब' में देखा गया था। सौरभ शुक्ला द्वारा निर्देशित यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज हुई थी।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed