{"_id":"69d64229cda7f6fce5015680","slug":"abc-organizers-disclosed-99th-and-100th-oscar-awards-details-with-broadcast-time-2026-04-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Oscars: ऑस्कर ने जारी की आगामी दो साल के समारोह की जानकारी, जानें कब और कहां देख सकेंगे ये अवॉर्ड्स","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Oscars: ऑस्कर ने जारी की आगामी दो साल के समारोह की जानकारी, जानें कब और कहां देख सकेंगे ये अवॉर्ड्स
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
Published by: गोधूलि श्रीवास्तव
Updated Wed, 08 Apr 2026 07:40 PM IST
विज्ञापन
सार
Oscar Awards 2027 And 2028: ऑस्कर के आयोजकों ने अपने आखिरी दो आयोजनों की जानकारी दर्शकों के साथ शेयर की है। यह दाेनों शोज यूट्यूब के साथ हुई पार्टनरशिप के पहले के अंतिम आयोजन होगें।
ऑस्कर
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
विस्तार
हाल ही में 98वें ऑस्कर अवॉर्ड समारोह का आयोजन किया गया था। अब आयोजनकर्ताओं ने इसकी 99वें और 100वें समारोह की जानकारी भी दे दी है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि आगे ऑस्कर कब और कहां होंगे?
कब और कहां होगा 99वें ऑस्कर का आयोजन?
हर साल ऑस्कर का आयोजन करने वाली संस्था एबीसी ने अपने अंतिम दो शोज की डेट्स फैंस के साथ साझा की हैं। अकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज और एबीसी ने मंगलवार को घोषणा की कि 99वां ऑस्कर आयोजन 14 मार्च, 2027 को होगा। वही 100वां ऑस्कर 5 मार्च 2028 को आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही यह भी बताया गया कि यह एबीसी नेटवर्क पर प्रसारित होने वाले आखिरी दो ऑस्कर समारोह होगें। अपने दस साल के समझौते के तहत ये समारोह लॉस एंजिल्स के पीकॉक थिएटर में ही किए जाएंगे।
Trending Videos

प्रसारण का समय भी निर्धारित
आयोजकों ने ऑस्कर की डेट के साथ इसके समय के बारे में भी दर्शकों को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इसका प्रसारण पहले की तरह ही शाम 7 बजे ही रखा जाएगा। पिछले कुछ समय से ऑस्कर टेलीकास्ट की रेटिंग में 9 परसेंट की गिरावट दर्ज हुई है।
ऑस्कर ने यूट्यूब के साथ की पार्टनरशिप
ऑस्कर अवॉर्ड आयोजित करने वाली कंपनी ने दिसंबर 2025 में यूट्यूब के साथ अपनी नई पार्टनरशिप की घोषणा की थी। इसके तहत 99वें और 100वें ऑस्कर के बाद से ऑस्कर समारोह का आयोजन यूट्यूब पर लाइव दिखाया जाएगा। यह पार्टनरशिप साल 2029 से लेकर 2033 तक चलेगी। यानी साल 2029 से ऑस्कर की सभी कवरेज, रेड कार्पेट और बिहाइंड-द-सीन्स कंटेंट से लेकर यूट्यूब पर स्ट्रीम होंगे।

ऑस्कर 2026 में लियोनार्डो डिकैप्रियो और माइकल बी जॉर्डन
- फोटो : सोशल मीडिया
इस साल किन फिल्मों ने जीता था ऑस्कर
साल 2026 के ऑस्कर अवॉर्ड हाल ही में आयोजित हुए। इस बार ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ ने बेस्ट फिल्म समेत छह अवॉर्ड्स अपने नाम किए थे। वहीं ‘सिनर्स’ फिल्म ने चार अवॉर्ड जीते थे। कोई भारतीय फिल्म इस बार ऑस्कर अपने नाम नहीं कर सकी थी।