सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Aditya Dhar Net Worth Films Lavish Apartments look at Dhurandhar 2 Director Empire

'धुरंधर 2' के निर्देशक आदित्य धर की नेटवर्थ, आलीशान अपार्टमेंट से लेकर जानिए लग्जरी कारों का कलेक्शन

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Fri, 10 Apr 2026 02:54 PM IST
विज्ञापन
सार

Aditya Dhar Property: आदित्य धर की फिल्में 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' ब्लॉकबस्टर रहीं। जानिए बॉलीवुड की लगातार एक के बाद एक सफल फिल्में दे चुके निर्देशक और अभिनेत्री यामी गौतम के पति आदित्य धर की कुल संपत्ति कितनी है।
 

Aditya Dhar Net Worth Films Lavish Apartments look at Dhurandhar 2 Director Empire
आदित्य धर और यामी गौतम - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

आदित्य धर बॉलीवुड के नए 'धुरंधर' निर्देशक बन गए हैं। उनकी लगातार दो फिल्में 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। 'धुरंधर द रिवेंज' की कमाई अभी भी जारी है। आदित्य धर की पहली फिल्म 'उरी द सर्जिकल स्ट्राइक' भी बहुत सफल रही थी। धीरे-धीरे उन्होंने करोड़ों रुपये का साम्राज्य खड़ा कर लिया है। जानिए कितनी है आदित्य धर की नेटवर्थ।

Trending Videos

आदित्य धर का लग्जरी अपार्टमेंट
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आदित्य और यामी की कुल संपत्ति 100 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जाती है। दोनों मुंबई के बांद्रा इलाके में एक लग्जरी अपार्टमेंट में रहते हैं। इस अपार्टमेंट को बहुत सुंदर ढंग से सजाया गया है। वे अपने बेटे वेदाविद के साथ रहते हैं, जिसका जन्म मई 2024 में हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

आदित्य धर और यामी गौतम की नेट वर्थ
आदित्य के पास चंडीगढ़ में एक डुप्लेक्स है, जिसे उन्होंने 2020 में करीब 2 करोड़ रुपये में खरीदा था। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश के गोहर में भी उनकी 25 एकड़ की एक पुरानी संपत्ति है, जहां उन्होंने 2021 में शादी की थी।

आदित्य की कारों का कलेक्शन
आदित्य और यामी के पास कई महंगी कारें हैं। इनमें 2023 में खरीदी गई BMW X7 भी शामिल है, जिसकी कीमत 1 करोड़ रुपये से ज्यादा है। इसके अलावा उनके पास Audi Q7 (2016 में करीब 90 लाख में खरीदी गई) और Audi A4 भी है।

कौन हैं आदित्य धर?
आदित्य धर दिल्ली में एक कश्मीरी पंडित परिवार में पैदा हुए हैं। उनकी सांस्कृतिक पृष्ठभूमि उनकी फिल्मों में साफ दिखती है। उन्होंने अपने भाई लोकेश धर के साथ B62 स्टूडियोज नाम का प्रोडक्शन हाउस बनाया है। पहली फिल्म 'उरी द सर्जिकल स्ट्राइक', दूसरी फिल्म 'धुरंधर' और तीसरी फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज'- ये तीनों फिल्में ब्लॉकबस्टर रही हैं। इन सफल फिल्मों के बाद आदित्य नई फिल्मों पर काम कर रहे हैं।

आदित्य धर की आगामी फिल्में
'धुरंधर 2' की आपार सफलता के बाद आदित्य अपनी नई फिल्मों पर काम कर रहे हैं। उनके तीन प्रोजेक्ट्स पर फैंस की निगाहें हैं- 'द इमॉर्टल अश्वत्थामा', चंद्रगुप्त मौर्य पर आधारित एक बड़ी ऐतिहासिक फिल्म और एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है। बहरहाल, यह कहना मुश्किल है कि आदित्य पहले कौन सी फिल्म पर काम शुरू करेंगे, यह अभी तय नहीं हुआ है।


यह भी पढ़ें: अनंत अंबानी ने सेलेब्स के बीच केक काटकर मनाया जन्मदिन, वायरल वीडियो में साथ दिखे रणवीर सिंह और जान्हवी कपूर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed