सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Dhurandhar Actor Vivek Sinha Reacts on Dhurandhar Fee Rumours

फिल्म 'धुरंधर' के लिए विवेक सिन्हा के मिला 1 करोड़? एक्टर ने सामने आकर दी सफाई, बोले- 'कसम से इतना पैसा...'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Fri, 10 Apr 2026 04:00 PM IST
विज्ञापन
सार

Dhurandhar Actor Vivek Sinha: 'धुरंधर' फिल्म में छोटे से रोल में भी अभिनेता विवेक सिन्हा ने अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों पर गहरा असर छोड़ा है। हाल ही में उन्होंने अपने रोल के लिए मिली रकम को लेकर एक वीडियो जारी किया है।

Dhurandhar Actor Vivek Sinha Reacts on Dhurandhar Fee Rumours
विवेक सिन्हा-रणवीर और आदित्य - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' ने 2025 में बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया। 19 मार्च को रिलीज हुई 'धुरंधर: द रिवेंज' अभी भी लगातार बॉक्स ऑफिर पर जबरदस्त कमाई कर रही है। इस फिल्म में अभिनेता विवेक सिन्हा ने छोटी भूमिका निभाई, लेकिन उनके अभिनय ने लोगों पर गहरा असर छोड़ा। सोशल मीडिया पर विवेक की फीस को लेकर बाते हो रही हैं, जिससे विवेक परेशान हो चुके हैं और उन्होंने अपनी फीस को लेकर एक वीडियो शेयर किया है।

Trending Videos

विवेक का वीडियो
हाल ही में विवेक सिन्हा ने अपनी फीस को लेकर चल रही अफवाहों पर सफाई दी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में सबसे पहले विवेक ने अपने सभी प्रशंसकों को 'धुरंधर' फिल्म पसंद करने के लिए शुक्रिया किया। विवेक ने कहा कि पुरा हिंदुस्तान उन्हें प्यार दे रहा है। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by vivek sinha (ज़हूर मिस्त्री) (@viveksinhaactor)


विज्ञापन
विज्ञापन

फीस को लेकर विवेक का खुलासा
विवेक ने कुछ लोगों से गुजारिश की है कि वह 'धुरंधर' में उनकी फीस के बारे में किसी भी तरह की कोई अफवाह न फैलाएं। वीडियो में विवेक ने साफ किया कि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में उनकी फीस 60 लाख, 80 लाख या 1 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इस पर विवेक ने साफ कहा, 'कसम से इतना पैसा नहीं मिला। ऐसी खबरें मत फैलाओ।' उन्होंने बताया कि 'धुरंधर' के लिए उन्हें अच्छा पैसा मिला था। और जो पैसा मिला, वह मुंबई में रहने के खर्चे में पूरी तरह खत्म हो चुका है।

विवेक ने लोगों से की खास गुजारिश
विवेक ने साफ किया कि उन्हें 'धुरंधर' के लिए करोड़ों रुपये नहीं मिले हैं। लेकिन ऐसी बातों से सोशल मीडिया पर कई लोग उनसे मदद की गुजारिश कर रहे हैं, जो उनके लिए यह करना मुमकिन नहीं है। इसके साथ ही विवेक ने यह भी कहा कि अगर उनके पास फ्यूचर में कभी इतना पैसा आता है तो उन्हें किसी की भी मदद करके खुशी होगी।

'धुरंधर 2' का कलेक्शन
फिल्म 'धुरंधर 2' में रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन, सारा अर्जुन और राकेश बेदी जैसे कलाकार हैं। 'धुरंधर 2' अभी भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार कर रही है। 'धुरंधर 2' ने कल गुरुवार को 22वें दिन इसने 7.15 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसका टोटल इंडिया नेट कलेक्शन 1,048.42 करोड़ रुपये और वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 1665.23 करोड़ रुपये हो चुका है।


यह भी पढ़ें: 'धुरंधर 2' के निर्देशक आदित्य धर की नेटवर्थ, आलीशान अपार्टमेंट से लेकर जानिए लग्जरी कारों का कलेक्शन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed