‘धुरंधर 2’ ने रचा इतिहास, हिंदी वर्जन में 1000 करोड़ कमाने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म बनी; वर्ल्डवाइड कितना कमाया
Dhurandhar 2 Hindi Version Collection: इन दिनों ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर जमकर कलेक्शन कर रही है। हाल ही में फिल्म ने अपने नाम नया रिकॉर्ड दर्ज किया है। हिंदी वर्जन ने 1000 करोड़ क्लब में एंट्री ली है। साथ ही वर्ल्डवाइड भी यह फिल्म छप्परफाड़ कमाई कर रही है।
विस्तार
रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। फिल्म के हिंदी वर्जन ने 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए इस बात की पुष्टि की।
‘धुरंधर 2’ ने छू लिया बड़ा बेंचमार्क
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक फिल्म 'धुरंधर 2' का हिंदी वर्जन 1000 करोड़ रुपये कमा चुका है। इस बेंचमार्क छूने वाली यह पहली हिंदी फिल्म बन चुकी है। रिलीज के 22वें दिन यह रिकॉर्ड फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने अपने नाम किया है। इस फिल्म के हिंदी वर्जन ने गुरुवार को 1009 करोड़ रुपये का कुल कलेक्शन कर लिया है।
HISTORIC – 'DHURANDHAR 2' HITS ₹ 1000 CR IN *HINDI* VERSION... #DhurandharTheRevenge scripts HISTORY by becoming the FIRST HINDI FILM to breach the ₹ 1000 cr mark [note: #Hindi version].
Now occupying the No. 1 [#DhurandharTheRevenge] and No. 2 [#Dhurandhar] spots in the list… pic.twitter.com/v8YxkYK8Pd — taran adarsh (@taran_adarsh) April 10, 2026
फिल्म ने बाकी वर्जन को मिलाकर कितना कमाया है?
फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने तमिल और तेलुगु वर्जन को मिलाकर भी 1,050.51 करोड़ रुपये कमाए लिए हैं। 23वें दिन की बात करें तो ‘धुरंधर 2’ ने 2.09 करोड़ रुपये की कमाई अब तक की है। यह फिल्म का शुरुआती कलेक्शन हैं। वहीं 23वें दिन तमिल वर्जन ने 3 लाख रुपये और तेलुगु वर्जन ने 4 लाख रुपये अपने खाते में जमा किए हैं।
ये खबर भी पढ़ें: ‘मुट्ठी भर लाल मिर्च से काम नहीं चलेगा…’, 'धुरंधर 2' की तारीफ करते हुए संदीप वांगा ने साधा बॉलीवुड पर निशाना
वर्ल्डवाइड भी ‘धुरंधर 2’ ने की छप्परफाड़ कमाई
आदित्य धर निर्देशित और रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने वर्ल्डवाइड भी 1,680 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। इस फिल्म की नजर अब ‘पुष्पा 2’ के वर्ल्डवाइड कलेक्शन पर है। जल्द ही यह रिकॉर्ड भी ‘धुरंधर 2’ ब्रेक कर सकती है। फिल्म ‘पुष्पा 2’ की बात करें तो इसने वर्ल्डवाइड 1,742.10 करोड़ रुपये कमाए थे।