निक जोनस ने बेटी मालती के साथ शेयर की प्यारी तस्वीरें, वायरल तस्वीरों को देख फैंस ने पूछा- 'प्रियंका कहां...'
Nick Jonas With Malti Marie: निक जोनस ने आज सोशल मीडिया हैंडल पर कई तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें एक तस्वीर उनकी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस की है। जिन्हें देखकर निक के फैंस बेहद खुश हैं।
विस्तार
अमेरिकी सिंगर निक जोनस ने अपने सोशल मीडिया पर अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस की एक बहुत सुंदर तस्वीर पोस्ट की है। एक तस्वीर में मालती प्यारी सी नाइट ड्रेस पहने बिस्तर पर आराम करती हुई दिखाई दे रही है। लेकिन मालती का चेहरा दिल वाले इमोजी से ढका हुआ है।
निक ने मालती के साथ शेयर की तस्वीर
निक जोनस ने अपनी नन्ही बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ एक प्यारी तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। एक तस्वीर में निक अपनी बेटी के बगल में लेटे हुए हैं और प्यार से उसके माथे पर किस कर रहे हैं। मालती प्यारी नाइट ड्रेस पहने बिस्तर पर सोने के लिए तैयार लेटी हुई है। उसके चेहरे पर दिल का इमोजी लगा हुआ है। निक और मालती की यह तस्वीर फैंस के बीच जमकर वायरल हो रही हैं।
निक जोनस का पोस्ट
निक अपनी बेटी मालती से बहुत प्यार करते हैं और अक्सर उसके बारे में बात करते रहते हैं। निक ने एक और तस्वीर भी शेयर की है, जिसमें वे वैंकूवर के एक कैफे में बैठकर चाय या कॉफी पीते दिख रहे हैं। उन्होंने पोस्ट का कैप्शन लिखा, 'वैंकूवर में पहला सप्ताह।'
View this post on Instagram
फैंस के कमेंट्स
निक और मालती की इन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा कहीं नजर नहीं आ रही हैं। एक फैन ने पूछा, 'प्रियंका कहां हैं', दूसरे ने पूछै, 'क्या निक आपने मालती का मिल्कशेक चुरा लिया?', एक और फैन ने लिखा, 'खूबसूरत वैंकूवर में आपका स्वागत है।' एक और फैन ने लिखा, 'डैडी निक सबसे अच्छे हैं।'
मालती को लेकर प्रियंका और निक का खुलासा
प्रियंका ने एक पॉडकास्ट में कहा था, 'हम मालती के अप्रैल में आने की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन वह पहले ही पैदा हो गई।' सरोगेट मदर के जरिए उसका जन्म हुआ। जन्म के समय उसका वजन सिर्फ 1 पाउंड 11 औंस था और वह बैंगनी रंग की दिख रही थी। मालती को नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई (NICU) में करीब 100 दिन रहना पड़ा।
निक ने कहा कि एक समय हालत बहुत गंभीर हो गई थी। NICU की नर्सों ने उसे बचाया। कोविड के समय निक और प्रियंका दोनों अस्पताल में 12-12 घंटे की शिफ्ट लेकर अपनी बेटी के पास रहते थे। निक और प्रियंका चोपड़ा ने जनवरी 2022 में सरोगेट के जरिए मालती का स्वागत किया। वह उनकी इकलौती संतान है।
यह भी पढ़ें: Thalapathy Vijay: राेड शो के दौरान गिटार बजाते दिखे TVK नेता विजय, फैंस ने भर-भरकर दिए तोहफे; वीडियो वायरल..