सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shah Rukh Khan treats Suhana like a colleague on King sets Saurabh Shukla reveals

King Movie: 'किंग' के सेट पर अपनी बेटी सुहाना से कैसा व्यवहार करते हैं शाहरुख खान? सौरभ शुक्ला ने किया खुलासा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Wed, 08 Apr 2026 05:34 PM IST
विज्ञापन
सार

SRK King: सौरभ शुक्ला ने शाहरुख खान के साथ काम करने के अपने शुरुआती दिनों को याद किया। इसके साथ ही सौरभ ने 'किंग' फिल्म में उनके साथ फिर से काम करने के बारे में बात की।
 

Shah Rukh Khan treats Suhana like a colleague on King sets Saurabh Shukla reveals
शाहरुख-सुहाना और सौरभ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

सुपरस्टार शाहरुख खान अपनी बेटी सुहाना खान के साथ फिल्म 'किंग' में स्क्रीन शेयर करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इस फिल्म को लेकर काफी चर्चा हो रही है। फिल्म में काम कर रहे अभिनेता सौरभ शुक्ला ने सेट के अनुभव के बारे में बताया। 

Trending Videos

कैसा रहा शाहरुख के साथ काम करने का अनुभव
सिद्धार्थ कन्नन के साथ बातचीत के दौरान, सौरभ शुक्ला ने शाहरुख के साथ काम करने की बात करते हुए कहा, 'मैंने शाहरुख के साथ पहले 'बादशाह' फिल्म में काम किया था। उस समय वे उभरते हुए स्टार थे। तब हमारी ज्यादा बात नहीं हुई थी। बाद के कई साल में कई बार अलग-अलग मौकों पर मुलाकात हुई। शाहरुख बहुत अच्छे बिजनेसमैन हैं। उन्होंने अकेले दम पर इतना बड़ा साम्राज्य बनाया है। अब उनके पास बहुत बड़ी टीम है, लेकिन वो टीम उन्होंने खुद बनाई है। उन्हें परिवार का भी पूरा साथ मिलता है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

सेट पर कैसा है शाहरुख-सुहाना का व्यवहार
सोरभ ने बताया कि 'किंग' की शूटिंग में पिता शाहरुख खान और बेटी सुहाना खान दोनों ने पूरे समय बहुत प्रोफेशनल तरीके से काम किया। सौरभ ने कहा कि फिल्म 'किंग' के सेट पर उन्होंने शाहरुख को एक पिता के रूप में भी देखा। सौरभ ने कहा, 'शाहरुख बहुत समझदार पिता हैं। वे बच्चों को काफी आजादी देते हैं। वे हद से ज्यादा सख्त या ज्यादती से सुरक्षात्मक नहीं हैं। सेट पर वे सुहाना के साथ बिल्कुल सहकर्मी की तरह पेश आते थे। रिहर्सल करते समय वे एक सामान्य को-एक्टर की तरह सुझाव देते थे।'

कब रिलीज होगी 'किंग' मूवी
फिल्म 'किंग' में शाहरुख खान और सुहाना खान के अलावा दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, अरशद वारसी और जयदीप अहलावत भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आ सकते हैं। इससे पहले सुहाना ने 2024 में नेटफ्लिक्स की फिल्म 'द आर्चीज' से डेब्यू किया था। फिल्म 'किंग' 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

मूवी 'किंग' के बारे में शाहरुख की राय
शाहरुख ने एक फैन मीट में अपने किरदार के बारे में बताया, ''किंग' का किरदार बहुत दिलचस्प है। इसमें बुराई भी है। वह एक हत्यारा है। लेकिन अलग-अलग तरह की भूमिकाएं निभाना जरूरी है-कुछ अच्छी, कुछ मजेदार, कुछ रोमांटिक। इसलिए मैं कोशिश कर रहा हूं। मैं अब हर एक-दो साल में एक बड़ी फिल्म करता हूं, क्योंकि फिल्में बनाना काफी मुश्किल हो गया है।' 


यह भी पढ़ें: पूजा हेगड़े के बाद अब मृणाल के साथ रोमांटिक अंदाज में दिखे वरुण, 10 अप्रैल को रिलीज होगा फिल्म का फर्स्ट लुक..
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed