Katy Perry: कैटी पेरी ने जस्टिन ट्रूडो के साथ शेयर की क्यूट तस्वीर, लिखा, 'कभी नहीं सोचा था कि कर्म...'
Katy Perry With Justin Trudeau: कैंप स्टाइल के लिए जानी जाने वाली कैटी पेरी ने सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें शेयर की हैं। लेकिन सभी फैंस की निगाहें जस्टिन ट्रूडो के साथ उनकी एक खास तस्वीर पर टिकी।
विस्तार
अपने गानों से सभी का जिल जीत चुकीं अमेरिकी सिंगर कैथरीन एलिजाबेथ उर्फ कैटी पेरी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कुछ तस्वीरें शेयर कर फैंस का दिल जीत लिया है। कैटी ने अपनी इस नई पोस्ट में कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के साथ अपनी खास तस्वीरें शेयर कर फैंस को फिर से सरप्राइज कर दिया है।
कैटी ने शेयर की तस्वीरें
कैटी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कई तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'कभी नहीं सोचा था कि कर्म इतना फलदायी हो सकता है।' इस पोस्ट में कैटी की कई खूबसूरत तस्वीरें हैं। जिसमें ट्रूडो के साथ क्यूट तस्वीर, अपनी बेटी के साथ प्यारे पल को भी शेयर किया और समुद्र किनारे बाइक चलाते हुए वीडियो और कुछ मस्ती भरी तस्वीरें भी हैं।
कैटी और ट्रूडो का रिश्ता
पिछले कुछ महीनों से कैटी और ट्रूडो को कई बार साथ देखा गया है। जुलाई में मॉन्ट्रियल में दोनों को साथ देखकर डेटिंग की खबरें शुरू हुईं। दिसंबर 2025 में उन्होंने अपने रिश्ते को सार्वजनिक रूप से स्वीकार कर लिया था। दोनों लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप निभा रहे हैं। कैटी अमेरिका में रहती हैं और ट्रूडो कनाडा में। दोनों अपने बच्चों की खुशी और स्थिरता को सबसे ज्यादा महत्व देते हैं।
एनएनआई की खबर के अनुसार, 'बच्चों की स्थिरता उनके लिए सबसे बड़ी प्राथमिकता है। जब भी समय मिलता है, वे एक-दूसरे से मिलते हैं।' कैटी ने हाल ही में अपना 'Lifetimes Tour' पूरा किया, जिसमें उन्होंने करीब 100 शो किए। इस दौरान ट्रूडो अक्सर उनके शो में मिलने जाते रहे।
इस पोस्ट से पहले कैटी पेरी ने एक विंटर थीम वाला फोटो कैरोसेल शेयर किया था, जिसमें वह और जस्टिन ट्रूडो साथ नजर आईं। बर्फीले पहाड़ों के बीच शेयर की गई इन तस्वीरों के साथ कई सेल्फी भी शेयर की थीं। कैटी ने कैप्शन में प्यार और बदलाव की बात लिखी थी।
यह भी पढ़ें: Rajinikanth: रजनीकांत की युवाओं को सलाह, बोले- 'पढ़ाई पर ध्यान दो और नशे-शराब से दूर रहो'..