सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Allu arjun celebrating his 44th birthday rakul preet and many others wish him on social media

Allu Arjun: अल्लू अर्जुन को बर्थडे पर मिला प्यार, रकुल ने बताया फेवरेट एक्टर; भाई ने दी सेलिब्रेशन की झलक

एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Wed, 08 Apr 2026 12:22 PM IST
विज्ञापन
सार

Allu Arjun Birthday: आज एक्टर अल्लू अर्जुन अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उन्हें फिल्मी दुनिया के कई सितारे बर्थ डे विशेज दे रहे हैं। 

Allu arjun celebrating his 44th birthday rakul preet and many others wish him on social media
अल्लू अर्जुन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन का आज 44वां जन्मदिन है। साउथ इंडस्ट्री से फिल्मी दुनिया में कदम रखने वाले अल्लू ने अपनी एक्टिंग और स्टाइल के दम पर पैन इंडिया स्टार बनने तक का सफर तय किया है। इसी मौके पर आज एक्टर को कई सेलेब्स ने जन्मदिन पर विश किया है। 
Trending Videos


भाई अल्लू शिरीष ने दिया प्यार
अल्लू अर्जुन के भाई अल्लू शिरीष ने अपने भाई को विश करते हुए बीते रात की फोटो शेयर की जिसमें फैंस उनके घर के बाहर अल्लू अर्जुन को विश करने खड़े थे। यह फोटो शिरीष ने अपनी घर की बालकनी से खीचीं थी। उन्होंने हैप्पी बर्थ डे लिखा साथ ही कहा कि 'ऐसे ही आप हमेशा जश्न मनाते रहें।'
विज्ञापन
विज्ञापन




पवन कल्याण की टीम ने दी बधाई
पवन कल्याण की टीम ने एक्टर के मतभेद भूल कर बधाई देते हुए लिखा, 'अल्लू अर्जुन को जन्मदिन की शुभकामनाएं, आप ऐसे ही आप तरक्की करते रहें।'
 



रकुलप्रीत ने किया विश
बॉलीवुड अभिनेत्री रकुलप्रीत ने पुष्पा भाऊ को विश करते हुए लिखा - ' मेरे फेवरेट एक्टर को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं, यह साल आपको सफलता के साथ जो आप चाहें वो दे। क्योंकि आप यह सब डिजर्व करते हैं।' 




सुमंत प्रभास ने पोस्ट की तस्वीर
साउथ एक्टर सुमंत प्रभास ने अल्लू अर्जुन की तस्वीर पोस्ट कर उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा, 'जन्मदिन की शुभकामनाएं अन्ना, हमें ऐसे ही आगे बढ़ने की प्रेरणा देते रहिएगा।'



 


सोफी चौधरी ने की अल्लू अर्जुन की तारीफ
एक्ट्रेस सोफी चौधरी ने अल्लू अर्जुन के साथ अपनी तस्वीर पोस्ट की। साथ ही कैप्शन दिया, 'जन्मदिन की शुभकामनाएं मेरे फेवरेट एक्टर को। आगामी साल आपके जीवन में सफलता लेकर आए। मेरी गुड विशेज आपके साथ हैं।'



अल्लू अर्जुन की फिल्म का पोस्टर रिलीज
साउथ के बेहतरीन एक्टर अल्लू अर्जुन ने अपने जन्मदिन पर अपने फैंस को तोहफा दिया है। मेकर्स के साथ मिलकर उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म का नाम और पोस्टर रिवील किया है। पहले उनकी इस फिल्म को 'AA22xA6' के नाम से जाना जाता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed