सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Samay Raina Roasts Amitabh Bachchan admits he lied on KBC about his grandmother

Samay Raina: अमिताभ बच्चन पर समय रैना ने की टिप्पणी! बेटे अभिषेक को लेकर कह दी ऐसी बात

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Wed, 08 Apr 2026 09:40 AM IST
विज्ञापन
सार

Samay Raina On Amitabh Bachchan: अपने शो में कॉमेडियन समय रैना ने केबीसी में जाने के अपने अनुभव के बारे में बताया है। उन्होंने अमिताभ बच्चन पर भी टिप्पणी की है।

Samay Raina Roasts Amitabh Bachchan admits he lied on KBC about his grandmother
समय रैन, अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

यूट्यूबर और कॉमेडियन समय रैना एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वह अमिताभ बच्चन पर टिप्पणी करने को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने अपने शो ‘स्टिल अलाइव’ के दौरान बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन को रोस्ट किया। शो के दौरान, इस स्टैंड-अप कॉमेडियन ने उस समय को याद किया जब वह 2025 में बिग बी के शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में शामिल हुए थे। उन्होंने बताया कि उन्होंने अमिताभ बच्चन से यह झूठ बोला था कि उनकी दादी उनकी बहुत बड़ी फैन हैं।
Trending Videos

समय रैना ने अमिताभ से बोला झूठ
अपने शो में, समय ने बताया कि उन्होंने अपने यूजुअल कैरेक्टर के हिसाब से बिहेव नहीं किया, बल्कि एक साफ-सुथरा, अच्छा इंसान बनने की कोशिश की। उन्होंने कहा 'मेरी दादी गुजर चुकी हैं। उन्हें गुजरे हुए 7 साल हो गए हैं। वहां मैंने कहा था, सर मेरी दादी आपकी बहुत बड़ी फैन हैं। ऐसा सिर्फ माहौल बनाने के लिए कहा था। आप इंडियन इंटरनेट पर ईमानदार नहीं रह सकते। आप खुद जैसे हैं, वैसे नहीं रह सकते। आपको गेम खेलना पड़ता है, आपको माहौल के हिसाब से चलना पड़ता है।' 

उन्हें पता था कि उन्हें केबीसी में 'अच्छे लड़के' का रोल करना है। इस पर उन्होंने कहा 'जब मैं केबीसी में जा रहा था तब समझ रहा था कि अपने किरदार से अलग अगर मैं यहां क्लीन बनूंगा ना तो लोग बोलेंगे, क्या वर्सेटाइल क्रिएटर है।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

अमिताभ बच्चन पर की टिप्पणी
उन्होंने मजाक में कहा कि हॉट सीट पर बैठे हुए उन्हें 'उल्टे सीधे' ख्याल आते थे, वे जोक्स करना चाहते थे लेकिन क्लीन कैरेक्टर बनाए रखने के लिए खुद को रोक लेते थे। एक मजाक जो वह करना चाहते थे लेकिन नहीं वह यह था कि 'सर, आपने इतना पोलियो का ऐड किया, फिर भी अपने बेटे को पांव पे क्यों नहीं खड़ा कर पाए सर।'
 

साफ-सुथरा किरदार निभाना अजीब 
समय ने यह उदाहरण यह समझाने के लिए दिया कि वे आमतौर पर ऐसा कैरेक्टर बनाते हैं जो हर चीज पर गाली-गलौज और मजाक करता है। उनके लिए साफ-सुथरा किरदार निभाना अजीब है, और इंडियाज गॉट लेटेंट में, जब बीयरबाइसेप्स (रणवीर अल्लाहबादिया) ने अपनी साफ-सुथरी इमेज तोड़ी, तो गाली-गलौज स्वीकार नहीं की गई। समय ने इसे एक उदाहरण से समझाया, 'नॉन-वेजिटेरियन वेज खा सकता है, वेजिटेरियन नॉन-वेज खाएगा उल्टी ही करेगा।'

केबीसी में कब आए समय रैना? 
कॉमेडियन समय रैना जनवरी 2025 के आखिर में कौन बनेगा करोड़पति सीजन 16 में दिखे, जिसमें होस्ट अमिताभ बच्चन के साथ हॉट सीट पर तन्मय भट्ट और भुवन बाम जैसे साथी डिजिटल क्रिएटर्स शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed