सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Police Resorted To Lathi Charge After Fans Cause Chaos Outside The Allu Arjun Home On His Birthday

अल्लू अर्जुन के बर्थडे पर बेकाबू हुए फैंस, एक्टर के घर के बाहर मची अफरा-तफरी; पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Wed, 08 Apr 2026 11:17 AM IST
विज्ञापन
सार

Allu Arjun: साउथ स्टार अल्लू अर्जुन आज 8 अप्रैल को अपना जन्मदिन बना रहे हैं। फैंस अपने पसंदीदा एक्टर को विश करने रात को ही उनके घर के सामने पहुंच गए थे। इस बीच पुलिस और फैंस के बीच हंगामा भी देखने को मिला। 

Police Resorted To Lathi Charge After Fans Cause Chaos Outside The Allu Arjun Home On His Birthday
अल्लू अर्जुन - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

साउथ के मशहूर एक्टर अल्लू अर्जुन आज 8 अप्रैल को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस बीच 7 की रात को ही फैंस उनकी झलक पाने के लिए उनके घर के बाहर भारी भीड़ में जमा हो गई। भीड़ में काफी जोश व उत्साह देखा गया। इस बीच भीड़ इतनी बढ़ गई कि हंगामा हो गया।

Trending Videos


पुलिस को संभालना पड़ा मोर्चा 
दरअसल, अल्लू अर्जुन के घर के बाहर मंगलवार रात भारी संख्या में फैंस की भीड़ जमा हो गई। कुछ लोगों ने पटाखे जलाए, तो वहीं कुछ ने उनकी सलामती के लिए पूजा भी की। हालांकि, टाइम्स नाऊ की रिपोर्ट के मुताबिक, ज्यादा भीड़ होने की वजह से स्थिति थोड़ी बेकाबू हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा कर्मी भीड़ को संभालने की कोशिश करते नजर आए, उन्होंने बैरिकेड्स लगाए और लोगों से दूरी बनाए रखने की अपील की। लेकिन इसके बावजूद कई फैंस उत्साह में आगे बढ़ते रहे। ऐसे में हालात को कंट्रोल करने और किसी भी तरह की अनहोनी से बचने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा और लाठी की मदद से भीड़ को पीछे हटाने की कोशिश की गई।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Pinkvilla South (@pinkvillasouth)

अल्लू अर्जुन ने जताया आभार 
हालांकि कुछ देर बाद फैंस की दीवानगी देखकर अल्लू अर्जुन भी खामोश नहीं रह सके। वह अपने फैंस से मिलने के लिए अपने घर से बाहर आए। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि अल्लू अर्जुन फैंस का हाथ जोड़कर आभार जता रहे हैं।  
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Pinkvilla South (@pinkvillasouth)

अल्लू अर्जुन के बारे में? 
बता दें कि 8 अप्रैल 1982 को जन्मे अल्लू अर्जुन आज अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने 2003 में तेलुगु फिल्म 'गंगोत्री' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। उन्होंने भारतीय सिनेमा को 'पुष्पा', 'आर्य' और 'डीजे' जैसी शानदार फिल्में दी हैं। वह जल्द ही 'राका' फिल्म में नजर आएंगे, जिसे एटली डायरेक्ट कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed