राम गोपाल वर्मा के बर्थडे पर मनोज बाजपेयी ने शेयर की अनदेखी तस्वीरें, साथ बिताए पलों को बताया ‘अनफॉरगेटेबल’
Manoj Bajpayee: फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने 7 अप्रैल को अपना जन्मदिन मनाया। इस मौके पर एक्टर मनोज बाजपेयी ने भी उन्हें खास तरीके से बधाई दी।
विस्तार
फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा का 7 अप्रैल को जन्मदिन था। इस बीच मनोज बाजपेयी ने फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा के बर्थडे पर खास अंदाज में उन्हें विश किया और अपनी पुरानी यादें ताजा कीं, जिसे देखकर फैंस भी खुश हो गए।
एक्टर ने शेयर की पुरानी तस्वीरें
एक्टर ने अपने सोशल मीडिया पर कुछ अनदेखी थ्रोबैक तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें उनके साथ बिताए गए कई वर्षों की झलक देखने को मिली। इन तस्वीरों में उनकी प्रोफेशनल और पर्सनल बॉन्डिंग साफ नजर आई।
मनोज ने अपने इस लंबे सफर को ‘अनफॉरगेटेबल’ बताया और लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे… हमने साथ में पागलपन, बहसें, हंसी और कई यादगार फिल्में बनाई हैं। मैं इन सबके लिए शुक्रगुजार हूं। ऐसे ही बेबाक और निडर बने रहो।’ उनकी इस पोस्ट को फैंस ने भी खूब पसंद किया और दोनों की दोस्ती और साथ काम करने के सफर को लेकर अपनी खुशी जाहिर की।
Happy Birthday, @RGVzoomin ❤️
— manoj bajpayee (@BajpayeeManoj) April 7, 2026
We’ve had our share of madness, arguments, laughter…and some unforgettable cinema along the way. Grateful for all of it.
Stay as unpredictable, curious, and fearless as ever. Big hug, 🤗 pic.twitter.com/eLnGdqXLCh
इस फिल्म में नजर आएंगे मनोज बाजपेयी
बता दें कि राम गोपाल वर्मा की अपकमिंग हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘पुलिस स्टेशन में भूत’ साल 2026 में रिलीज होने की उम्मीद है। इस फिल्म में मनोज बाजपेयी, जेनेलिया देशमुख और राम्या कृष्णन अहम किरदारों में नजर आएंगी।
फिल्म की कहानी एक गैंग मेंबर के भूत के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक पुलिस स्टेशन में आकर डर और हंगामा मचाता है। इसमें क्राइम और सुपरनैचुरल हॉरर का मिक्स देखने को मिलेगा, जो आरजीवी के खास डार्क स्टाइल में पेश किया जाएगा।
वहीं मनोज बाजपेयी के वर्कफ्रंट की बात करें, तो वे हाल ही में वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन’ सीजन 3 में नजर आए थे, जिसे राज और डीके ने डायरेक्ट किया था। इसमें उनके साथ जयदीप अहलावत, प्रियामणि, शरीब हाश्मी और निमरत कौर मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे।