सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   after pooja hegde varun dhawan reveals mrunal thakur look from his upcoming film hai jawani to ishq hona hai

पूजा हेगड़े के बाद अब मृणाल के साथ रोमांटिक अंदाज में दिखे वरुण, 10 अप्रैल को रिलीज होगा फिल्म का फर्स्ट लुक

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Wed, 08 Apr 2026 02:50 PM IST
विज्ञापन
सार

Hai Jawani To Ishq Hona Hai: वरुण धवन ने आज अपनी आगामी रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' से एक खास लुक शेयर किया है। इस नए लुक में वरुण अभिनेत्री मृणाल ठाकुर के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। 

after pooja hegde varun dhawan reveals mrunal thakur look from his upcoming film hai jawani to ishq hona hai
है जवानी तो इश्क होना है - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

डेविड धवन द्वारा निर्देशित फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' से आज वरुण धवन ने एक और नया लुक शेयर किया है। हाल ही में वरुण ने अपनी इस फिल्म से पूजा हेगड़े के साथ एक रोमांटिक लुक शेयर किया था। वहीं आज वरुण ने मृणाल ठाकुर के साथ रोमांटिक पोज शेयर कर फैंस को सरप्राइज कर दिया है। 

Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by VarunDhawan (@varundvn)


वरुण धवन का पोस्ट
वरुण धवन ने आज अपनी फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' के सेट से मृणाल के साथ तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर के साथ वरुण ने कैप्शन में लिखा, 'लेकिन जवानी में इश्क बार-बार होता है।'

7 अप्रैल को वरुण ने ठीक एक दिन पहले इसी फिल्म से पूजा हेगड़े के साथ अपनी एक रोमांटिक तस्वीर शेयर की थी। जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'इश्क सिर्फ एक बार होता है।' 

कब रिलीज होगी 'है जवानी तो इश्क होना है'
फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' के जरिए वरुण अपने पिता डेविड के साथ चौथी बार जुड़ रहे हैं। इससे पहले पिता-पुत्र की जोड़ी फिल्म 'मैं तेरा हीरो' (2014), 'जुड़वा 2' (2017), और 'कुली नंबर 1' (2020) में साथ काम कर चुकी है। फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' 12 जून, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। पहले इसे 5 जून को रिलीज करने की योजना थी, लेकिन यश अभिनीत 'टॉक्सिक' के साथ क्लैश से बचने के लिए तारीख को आगे खिसका दिया गया।
 
यह भी पढ़ें: Rajinikanth: रजनीकांत की युवाओं को सलाह, बोले- 'पढ़ाई पर ध्यान दो और नशे-शराब से दूर रहो'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed