{"_id":"69d5f913d5bee0d3070dde0b","slug":"allu-arjun-celebrating-his-44th-birthday-rakul-preet-and-many-others-wish-him-on-social-media-2026-04-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Allu Arjun: अल्लू अर्जुन को बर्थडे पर मिला प्यार, रकुल ने बताया फेवरेट एक्टर; भाई ने दी सेलिब्रेशन की झलक","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
Allu Arjun: अल्लू अर्जुन को बर्थडे पर मिला प्यार, रकुल ने बताया फेवरेट एक्टर; भाई ने दी सेलिब्रेशन की झलक
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
Published by: गोधूलि श्रीवास्तव
Updated Wed, 08 Apr 2026 12:22 PM IST
विज्ञापन
सार
Allu Arjun Birthday: आज एक्टर अल्लू अर्जुन अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उन्हें फिल्मी दुनिया के कई सितारे बर्थ डे विशेज दे रहे हैं।
अल्लू अर्जुन
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
विस्तार
साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन का आज 44वां जन्मदिन है। साउथ इंडस्ट्री से फिल्मी दुनिया में कदम रखने वाले अल्लू ने अपनी एक्टिंग और स्टाइल के दम पर पैन इंडिया स्टार बनने तक का सफर तय किया है। इसी मौके पर आज एक्टर को कई सेलेब्स ने जन्मदिन पर विश किया है।
भाई अल्लू शिरीष ने दिया प्यार
अल्लू अर्जुन के भाई अल्लू शिरीष ने अपने भाई को विश करते हुए बीते रात की फोटो शेयर की जिसमें फैंस उनके घर के बाहर अल्लू अर्जुन को विश करने खड़े थे। यह फोटो शिरीष ने अपनी घर की बालकनी से खीचीं थी। उन्होंने हैप्पी बर्थ डे लिखा साथ ही कहा कि 'ऐसे ही आप हमेशा जश्न मनाते रहें।'
पवन कल्याण की टीम ने दी बधाई
पवन कल्याण की टीम ने एक्टर के मतभेद भूल कर बधाई देते हुए लिखा, 'अल्लू अर्जुन को जन्मदिन की शुभकामनाएं, आप ऐसे ही आप तरक्की करते रहें।'
रकुलप्रीत ने किया विश
बॉलीवुड अभिनेत्री रकुलप्रीत ने पुष्पा भाऊ को विश करते हुए लिखा - ' मेरे फेवरेट एक्टर को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं, यह साल आपको सफलता के साथ जो आप चाहें वो दे। क्योंकि आप यह सब डिजर्व करते हैं।'
सुमंत प्रभास ने पोस्ट की तस्वीर
साउथ एक्टर सुमंत प्रभास ने अल्लू अर्जुन की तस्वीर पोस्ट कर उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा, 'जन्मदिन की शुभकामनाएं अन्ना, हमें ऐसे ही आगे बढ़ने की प्रेरणा देते रहिएगा।'
Trending Videos

Warm birthday wishes to the actor @alluarjun. Wishing him continued success and many more milestones in the years ahead - @PawanKalyan#HappyBirthdayAlluArjun
— Pawan Kalyan Creative Works (@PKCWoffl) April 8, 2026
रकुलप्रीत ने किया विश
बॉलीवुड अभिनेत्री रकुलप्रीत ने पुष्पा भाऊ को विश करते हुए लिखा - ' मेरे फेवरेट एक्टर को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं, यह साल आपको सफलता के साथ जो आप चाहें वो दे। क्योंकि आप यह सब डिजर्व करते हैं।'
सुमंत प्रभास ने पोस्ट की तस्वीर
साउथ एक्टर सुमंत प्रभास ने अल्लू अर्जुन की तस्वीर पोस्ट कर उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा, 'जन्मदिन की शुभकामनाएं अन्ना, हमें ऐसे ही आगे बढ़ने की प्रेरणा देते रहिएगा।'
सोफी चौधरी ने की अल्लू अर्जुन की तारीफ
एक्ट्रेस सोफी चौधरी ने अल्लू अर्जुन के साथ अपनी तस्वीर पोस्ट की। साथ ही कैप्शन दिया, 'जन्मदिन की शुभकामनाएं मेरे फेवरेट एक्टर को। आगामी साल आपके जीवन में सफलता लेकर आए। मेरी गुड विशेज आपके साथ हैं।'
लक्ष्मी माचू ने तस्वीर पोस्ट की
एक्ट्रेस लक्ष्मी माचू ने सोशल मीडिया पर अपनी और एक्टर की तस्वीर पोस्ट की। जिसमें उन्होंने कैप्शन दिया। 'तुम इसी तरह रिकार्ड ब्रेक करते हुए हमारे दिल जीतते रहो। इसके साथ ही हमें अपने वो अमेजिंग डांस मूव्स देते रहो। हैप्पी बर्थ डे'
प्रज्ञा जायसवाल ने किया विश
अभिनेत्री प्रज्ञा जायसवाल ने एक्टर अल्लू अर्जुन को विश करते हुए उनकी नई फिल्म 'राका' का पोस्टर रिलीज करते हुए लिखा, 'एक्टिंग के पॉवरहाउस और इंसान के तौर पर बेहद खुशमिजाज एक्टर अल्लू अर्जुन को जन्मदिन की बधाईयां' मैं आगामी फिल्म 'राका' के लिए काफी उत्साहित हूं।'
दग्गुबाती वेंकटेश ने भी शेयर किया पोस्टर
साउथ के मशहूर अभिनेता दग्गुबाती वेंकटेश ने भी अल्लू अर्जुन को विश किया। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट करते हुए लिखा, 'हैप्पी बर्थ डे अल्लू अर्जुन आपका साल बहुत सारी खुशियां लेकर आए।'
जैकी भगनानी ने भी दी बधाई
फिल्म मेकर जैकी भगनानी ने अल्लू अर्जुन को विश करते हुए एक्टर की जमकर तारीफ की। उन्होंने लिखा, 'हैप्पी बर्थ डे, मैं आपसे ज्यादा विनम्र इंसान से आजतक नहीं मिला। आप जितनी सरलता से अपने स्टारडम के साथ यह सब कैरी करते हैं वो काबिले तारीफ है। आपका साल अच्छा जाए।'
अल्लू अर्जुन की फिल्म का पोस्टर रिलीज
साउथ के बेहतरीन एक्टर अल्लू अर्जुन ने अपने जन्मदिन पर अपने फैंस को तोहफा दिया है। मेकर्स के साथ मिलकर उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म का नाम और पोस्टर रिवील किया है। पहले उनकी इस फिल्म को 'AA22xA6' के नाम से जाना जाता था।