{"_id":"69d5e2fd7e1a9ff13f076633","slug":"shah-rukh-khan-will-not-work-in-rajinikanth-film-jailer-2-he-wants-to-focus-on-king-2026-04-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'जेलर 2' से क्यों अलग हुए शाहरुख खान? सामने आई बड़ी वजह; एक्टर ने रजनीकांत से किया ये वादा","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
'जेलर 2' से क्यों अलग हुए शाहरुख खान? सामने आई बड़ी वजह; एक्टर ने रजनीकांत से किया ये वादा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sarijuddin
Updated Wed, 08 Apr 2026 10:39 AM IST
विज्ञापन
सार
Shah Rukh Khan: शाहरुख खान इस साल 'किंग' में नजर आने वाले हैं। वह रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' में नजर आने वाले थे। हालांकि अब वह इसका हिस्सा नहीं होंगे।
शाहरुख खान
- फोटो : एक्स
विज्ञापन
विस्तार
शाहरुख खान और रजनीकांत, दोनों अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं। इस बीच खबर आई कि शाहरुख खान और रजनीकांत पर्दे पर एक-साथ नजर आ सकते हैं। खबरें थीं कि शाहरुख खान फिल्म 'जेलर 2' में कैमियो करने वाले थे। हालांकि ताजा अपडेट में पता चला है कि शाहरुख खान ने इस प्रोजेक्ट से खुद को अलग कर लिया है। अब अभिनेता अपनी अपकमिंग फिल्म 'किंग' पर ध्यान देना चाहते हैं।
Trending Videos
शाहरुख ने 'जेलर 2' में कैमियो के लिए मना किया
पिंकविला के मुताबिक 'जेलर 2' के मेकर्स ने खान से एक कैमियो रोल के लिए संपर्क किया था। इसकी शूटिंग में लगभग 5 दिन लगते। शुरू में एक्टर इसके लिए तैयार थे। हालांकि, खान ने अपने ऑनस्क्रीन प्रेजेंस की खासियत बनाए रखने के लिए इसे मना कर दिया।
बताया जाता है कि खान ने खुद रजनीकांत से बात की और भविष्य के किसी प्रोजेक्ट पर साथ काम करने की अपनी इच्छा जाहिर की।

रजनीकांत
- फोटो : एक्स
'किंग' के लिए खास लुक
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक खान ने गुजारिश की थी कि 'जेलर 2' की रिलीज 'किंग' के बाद रखी जाए। इसकी वजह यह थी कि वह चाहते थे कि उनका अपीयरेंस सिर्फ उसी फिल्म के लिए खास रहे। 'किंग' में उनका एक खास लुक है। वह नहीं चाहते कि उससे पहले किसी और फिल्म में उनका वैसा ही लुक हो। 'जेलर 2' के मेकर्स ने इसे अगस्त में रिलीज करने का प्लान बनाया था।

Samay Raina: अमिताभ बच्चन पर समय रैना ने की टिप्पणी! बेटे अभिषेक को लेकर कह दी ऐसी बात
मेकर्स कैमियो पर कर रहे विचार
मेकर्स अब कैमियो रोल के लिए दूसरे विकल्पों पर विचार कर रहे हैं। हाल ही में, मेकर्स ने घोषणा की थी कि फिल्म लगभग पूरी होने वाली है और यह प्रोजेक्ट अपने पोस्ट-प्रोडक्शन के अंतिम चरण में पहुंच गया है।

कब रिलीज होगी 'किंग'?
शाहरुख खान की 'किंग' 24 दिसंबर 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। इसके निर्देशक सिद्धार्थ आनंद हैं। इसमें दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ और अरशद वारसी जैसे कई बड़े कलाकार शामिल हैं। इसमें शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान भी होंगी।