जन्मदिन पर अल्लू अर्जुन की झलक पाने को लगा फैंस का जमावड़ा, एक्टर ने घर से बाहर निकल कर किया अभिवादन
Allu Arjun Birthday: 'पुष्पा' फेम अल्लू अर्जुन ने उस वक्त अपने फैंस को खुश कर दिया जब वह अपने फैंस से मिलने अपने घर के बाहर आए। उन्हें देखकर फैंस और उत्साहित हो गए।
विस्तार
वायरल वीडियो में क्या है?
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि अल्लू अर्जुन के जन्मदिन से पहले वाली रात को उनके फैंस की भीड़ उनके घर के बाहर जमा हो गई। कई फैंस के हाथ में उनके पोस्टर थे। कई फैंस खुशी के मारे कंफेटी उड़ा रहे थे। कई फैंस खुशी के मारे झूम रहे थे। फैंस एक्टर की एक झलक पाना चाहते थे।
फैंस की दीवानगी देखकर अल्लू अर्जुन भी खामोश नहीं रह सके। वह अपने फैंस से मिलने के लिए अपने घर से बाहर आए। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि अल्लू अर्जुन फैंस का हाथ जोड़कर अभिवादन कर रहे हैं। वह फैंस की तरफ हाथ भी हिला रहे हैं। इस बीच वह कैजुअल ड्रेस में नजर आए। उन्होंने काली टी-शर्ट के साथ लाइट कलर की पैंट पहनी हुई थी। फैंस उन्हें देखकर काफी खुश हुए।
ख्याल रहे कि 8 अप्रैल 1982 को जन्मे अल्लू अर्जुन आज अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने 2003 में तेलुगु फिल्म 'गंगोत्री' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। उन्होंने भारतीय सिनेमा को 'पुष्पा', 'आर्य' और 'डीजे' जैसी शानदार फिल्में दी हैं। वह जल्द ही 'AA22xA6' का हिस्सा होंगे।