सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Rajinikanth urges youth to focus on education not drugs or alcohol

Rajinikanth: रजनीकांत की युवाओं को सलाह, बोले- 'पढ़ाई पर ध्यान दो और नशे-शराब से दूर रहो'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Wed, 08 Apr 2026 03:53 PM IST
विज्ञापन
सार

Rajinikanth On Youth: फैंस के 'थलाइवा' उर्फ रजनीकांत ने आज युवाओं को खास सलाह दी है। इसके साथ ही उन्होंने युवाओं को चेतावनी भी दी है।

Rajinikanth urges youth to focus on education not drugs or alcohol
रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

75 साल की उम्र में भी मेगास्टार रजनीकांत फिल्मों में सक्रिय हैं। मेगास्टार रजनीकांत ने युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण बात कही है। उन्होंने कहा कि युवाओं को अपनी पढ़ाई और भविष्य पर ध्यान देना चाहिए, न कि नशे या शराब जैसी बुरी आदतों में पड़ना चाहिए।

Trending Videos

युवाओं के लिए रजनीकांत का खास संदेश
चेन्नई एयरपोर्ट के बाहर मीडिया से बात करते हुए रजनीकांत ने कहा कि युवा अपने जीवन के बारे में गंभीरता से सोचें। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर युवा गलत रास्ते पर चले तो उनकी जिंदगी जहन्नुम बन सकती है। रजनीकांत ने युवाओं से अपील की कि वे अनुशासन में रहें, पढ़ाई करें और अच्छी आदतें अपनाएं।

रजनीकांत ने कहा, 'युवाओं को अपनी शिक्षा और भविष्य पर ध्यान देना चाहिए। स्वस्थ रहें। नशे या शराब के आदी न बनें। अगर आपको चोट लगी तो यह सिर्फ आपका ही नहीं, आपके माता-पिता और परिवार का भी नुकसान है। जिंदगी न सिर्फ आपके लिए, बल्कि आपके प्रियजनों के लिए भी नर्क बन सकती है। अगर आपका कोई दोस्त नशा करता है तो उसके पास न जाएं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

इन फिल्मों में नजर आएंगे रजनीकांत
रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' की शूटिंग पूरी हो चुकी है और अब पोस्ट-प्रोडक्शन चल रहा है। 'जेलर 2' 2023 की सुपरहिट तमिल फिल्म का बहुप्रतीक्षित सीक्वल है, जिसे नेल्सन दिलीप कुमार निर्देशित कर रहे हैं। यह फिल्म 12 जून 2026 को रिलीज होने की उम्मीद है। फिल्म में रजनीकांत 'टाइगर' मुथुवेल पांडियन की भूमिका में लौटेंगे और शाहरुख खान और मिथुन चक्रवर्ती जैसे सितारों के कैमियो होने की खबर है।

इसके अलावा रजनीकांत 'थलाइवर 173' फिल्म में भी काम कर रहे हैं, जिसका निर्देशन सिबी चक्रवर्ती कर रहे हैं। 'थलाइवर 173' को  जिसे कमल हासन की प्रोडक्शन कंपनी निर्मित कर रही है। अप्रैल 2026 में शूटिंग शुरू हो चुकी है। यह फिल्म पोंगल 2027 में रिलीज हो सकती है। 


यह भी पढ़ें: पूजा हेगड़े के बाद अब मृणाल के साथ रोमांटिक अंदाज में दिखे वरुण, 10 अप्रैल को रिलीज होगा फिल्म का फर्स्ट लुक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed