सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Jaya Bachchan birthday Kajol extended her wishes Amitabh Bachchan thanks fans

जया बच्चन के जन्मदिन पर काजोल ने दी बधाई, लिखा- 'हैप्पी बर्थडे क्लासी...'; अमिताभ ने फैंस को कहा शुक्रिया

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Thu, 09 Apr 2026 12:39 PM IST
विज्ञापन
सार

Jaya Bachchan Birthday: बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री जया बच्चन का आज जन्मदिन है। आज जया अपना 78वां जन्मदिन मना रही हैं। काजोल ने जया को जन्मदिन की शुभामनाएं दी हैं। अमिताभ बच्चन ने फैंस का शुक्रिया  किया है।
 

Jaya Bachchan birthday Kajol extended her wishes Amitabh Bachchan thanks fans
जया बच्चन-काजोल-अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

जया बच्चन आज अपना 78वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास अवसर पर फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' में जया की सह-कलाकार काजोल ने उन्हें जन्मिदन की शुभकामनाएं दी है। वहीं सोशल मीडिया पर जया को कई फैंस ने जन्मदिन की बधाई दी है, जिस पर अमिताभ बच्चन ने फैंस का शुक्रिया अदा किया है।

Trending Videos

काजोल ने दी जन्मदिन की बधाई
काजोल ने आज जया बच्चन के जन्मदिन पर एक खास तस्वीर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है। यह तस्वीर दुर्गा पंडाल के दौरान की लग रही है। इस तस्वीर में दोनों हंसते हुए बेहद खुश लग रही हैं। इस तस्वीर के साथ काजोल ने लिखा, 'हैप्पी बर्थडे क्लासी गर्ल।' इसके साथ ही काजोल ने लाल दिल वाला इमोजी बनाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अमिताभ बच्चन ने फैंस का किया शुक्रिया
अमिताभ बच्चन ने उन सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया है जिन्होंने जया बच्चन को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने अपने ब्लॉग में लिखा, 'जया को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं देने वाले सभी लोगों को उनकी तरफ से भी धन्यवाद। सभी को जवाब देना मुमकिन नहीं होगा, लेकिन इसे एक पर्सनल जवाब समझें।' बिग बी ने आगे लिखा, 'कभी-कभी, एक ज्यादा विस्तृत बात के मुकाबले, एक संक्षिप्त बात का महत्व कहीं अधिक होता है। तो चलिए, आज का दिन खुशियों भरे विचारों और प्रेम से भरा हो।'

इस फिल्म में एक साथ काम कर चुके हैं तीनों स्टार्स
जया बच्चन, अमिताभ और काजोल ने 2001 की बॉलीवुड ब्लॉकबस्टर फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' में एक साथ काम किया है। करण जौहर द्वारा निर्देशित इस फैमिली ड्रामा में काजोल ने जया बच्चन की बहू का किरदार निभाया था। इनके बीच का ऑन-स्क्रीन सास-बहू का रिश्ता दर्शकों को बहुत पसंद आया था। जया बच्चन ने नंदिनी रायचंद (अमिताभ बच्चन की पत्नी) और काजोल ने उनकी बहू अंजलि का किरदार निभाया था। यह फिल्म सुपरहिट थी।


यह भी पढ़ें: सिनेमाघर में टिकट बेचते नजर आए जमील जमाली, राकेश बेदी ने किया 'डकैत' का प्रमोशन; देखें वायरल वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed