फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ravi Kishan watched film Tanvi The Great Anupam Kher shared video and expressed his gratitude

रवि किशन ने देखी 'तन्वी द ग्रेट', अनुपम खेर ने वीडियो शेयर कर जताया आभार; लिखा- 'बहुत-बहुत धन्यवाद...'

Fri, 06 Mar 2026 05:02 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Fri, 06 Mar 2026 05:02 PM IST
सार

Anupam Kher Video: अनुपम खेर ने आज सोशल मीडिया पर भोजपुरी अभिनेता रवि किशन का एक खास वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह 'तन्वी द ग्रेट' के बारे में कुछ खास कहते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
Ravi Kishan watched film Tanvi The Great Anupam Kher shared video and expressed his gratitude
अनुपम खेर और रवि किशन - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अनुपम खेर द्वारा निर्देशित फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' की मुख्य अभिनेत्री शुभांगी दत्त को हाल ही में इस फिल्म में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए 'उत्कृष्ट प्रदर्शन पुरस्कार' मिला था। वहीं आज रवि किशन ने अनुपम खेर की इस फिल्म की जमकर तारीफ की, जिसका खास वीडियो अनुपम ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है।

विज्ञापन

अनुपम खेर का पोस्ट
अनुपम खेर ने भोजपुरी अभिनेता रवि किशन का एक खास वीडियो अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। इस वीडियो के साथ अनुपम ने रवि किशन का आभार जताया है। अनुपम ने कैप्शन में लिखा, 'प्रिय रवि किशन जी, 'तन्वी द ग्रेट' फिल्म देखने के बाद आपने जो प्यार और सच्चाई से इसकी तारीफ की, उसने मेरा और पूरी टीम का दिल छू लिया।'

View this post on Instagram

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)


विज्ञापन
विज्ञापन

अनुपम ने की रवि की तारीफ
अनुपम ने आगे रवि किशन के बारे में लिखा, 'मैं आपको हमेशा एक बहुत ऊर्जावान और प्रतिभाशाली अभिनेता मानता हूं। लेकिन उससे भी ज्यादा आपकी अच्छाई और इंसानियत मुझे बहुत प्रभावित करती है, जो आपको सबके साथ जोड़ती है- फिर चाहे सिनेमा हो या लोगों की सेवा। जब आप जैसे संवेदनशील कलाकार हमारी फिल्म के भाव को इतनी गहराई से महसूस करते हैं, तो लगता है कि हमारी मेहनत सच में लोगों के दिल तक पहुंच रही है। आपके शब्द हमारे लिए सिर्फ तारीफ नहीं, बल्कि बहुत बड़ा हौसला हैं।'

विज्ञापन

रवि किशन ने की फिल्म की तारीफ
अनुपम खेर के शेयर किए इस वीडियो में रवि किशन ने फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' के निर्देशन से लेकर कलाकारों की तारीफ की है। रवि ने कहा, 'मैंने अनुपम खेर निर्देशित फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' देखी। इस फिल्म का निर्देशन और तन्वी (शुभांगी दत्त) का किरदार जिन्होंने निभाया है, वह वाकई काबिले तारीफ है।' 

फिल्म 'तन्वी द ग्रेट'
'तन्वी द ग्रेट' अनुपम खेर द्वारा निर्देशित एक ड्रामा फिल्म है। अनुपम खेर ने इस फिल्म का निर्देशन किया है। इस फिल्म में अनुपम खेर, इयान ग्लेन और शुभांगी दत्त ने अभिनय किया है। यह पूरी फिल्म तन्वी रैना के ऊपर आधारित है, जो कि ऑटिज्म स्पेक्ट्रम से ग्रसित 21 साल की लड़की है।


यह भी पढ़ें: नयनिका की रस्मों का वीडियो देख अल्लू सिरिश ने बताई फरमाइश, लिखा- 'ये सब मुझे भी चाहिए…'..

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed