Wrap Up: सैफ अली खान ने पूरी की आदिपुरुष की शूटिंग, निभा रहे 'लंकेश' का किरदार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओम राउत के निर्देशन में बन रही फिल्म आदिपुरुष में सैफ अली खान लंकेश की भूमिका में नजर आने वाले हैं। सैफ ने इस फिल्म के लिए अपने हिस्से की शूटिंग पूरी कर ली है। फिल्म के निर्देशन ने कुछ तस्वीरें साझा की हैं जिसमें सैफ केक काटते हुए दिखाई दे रहे हैं। अभिनेता की केक काटते हुए और अपनी टीम के साथ जश्न मनाते हुए फोटोज इंटरनेट वायरल हो रही हैं। सैफ इससे पहले ओम राउत की फिल्म ‘तानाजी द अनसंग वॉरियर’ में भी खलनायक का चरित्र निभा चुके हैं।
निर्देशक ओम राउत ने सैफ अली खान की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, आपके साथ शूटिंग करने में बहुत मजा आया सैफ अली खान!!!
It’s a film wrap for Lankesh!!! Had so much fun shooting with you SAK!!!#SaifAliKhan #Adipurush #AboutLastNight pic.twitter.com/WLE8n0Ycu7
— Om Raut (@omraut) October 9, 2021विज्ञापन
‘आदिपुरुष’ में मर्यादा पुरुषोत्तम राम का किरदार प्रभास निभा रहे हैं। सीता का किरदार निभाने के लिए कृति सैनन को चुना गया है। फिल्म में लक्ष्मण को लेकर अरसे से चल रही तलाश अभिनेता सनी सिंह पर रुकी है। यह फिल्म अगले साल स्वतंत्रता दिवस वाले हफ्ते के गुरुवार यानी 11 अगस्त 2022 को रिलीज होने जा रही है। इसी दिन अक्षय कुमार की निर्देशक आनंद एल राय के साथ बन रही फिल्म ‘रक्षा बंधन’ भी रिलीज होगी। प्रभास, कृति सैनन, सनी सिंह और सैफ अली खान के साथ मिल रही इस राम कथा को हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में भी रिलीज किया जाएगा।
फिल्म निर्देशक ओम राउत इस बार हॉलीवुड फिल्मों ‘अवतार’ और ‘स्टार वार्स’ जैसी फिल्मों के वीएफएक्स तकनीशियनों को इस फिल्म में ला रहे हैं। ओम राउत की पिछली फिल्म ‘तानाजी’ पिछले साल की हिंदी सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म रही है। फिल्म ‘आदिपुरुष’ का बजट करीब 400 करोड़ रुपये बताया गया है। 'आदिपुरुष' का निर्माण भूषण कुमार की टी-सीरीज कर रही है।