{"_id":"5ddde0b38ebc3e550115f027","slug":"saif-ali-khan-will-do-yash-raj-films-bunty-aur-babli-sequel","type":"story","status":"publish","title_hn":"लौट के सैफ यशराज फिल्म्स को आए, 'बंटी और बबली' की सीक्वेल में काम करने को भरी हामी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
लौट के सैफ यशराज फिल्म्स को आए, 'बंटी और बबली' की सीक्वेल में काम करने को भरी हामी
Wed, 27 Nov 2019 08:05 AM IST
शिप्रा सक्सेना
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Wed, 27 Nov 2019 08:05 AM IST
विज्ञापन
saif ali khan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म 'रेस 2' के बाद से बॉक्स ऑफिस पर एक सुपरहिट फिल्म की तलाश कर रहे पटौदी के नवाब वापस लौटकर यशराज फिल्म्स की शरण में आ गए हैं। निर्देशक यश चोपड़ा की फिल्म 'परंपरा' से 1993 में अपना करियर शुरू करने वाले सैफ अली खान ने हाल ही में यशराज फिल्म्स की हिट फिल्म 'बंटी और बबली 'की सीक्वेल में काम करने से मना कर दिया था, लेकिन फिल्म 'लाल कप्तान 'के सुपरफ्लॉप होते ही वह इस फिल्म का हिस्सा बनने को तैयार हो गए हैं। सूत्रों के मुताबिक 'बंटी और बबली' की सीक्वेल में सैफ की जोड़ी रानी मुखर्जी के साथ बनेगी।
विज्ञापन
फिल्म 'हम तुम', 'ता रा रम पम' और 'थोड़ा प्यार थोड़ा मैजिक' जैसी यशराज फिल्म्स की फिल्मों में साथ काम कर चुके सैफ अली खान और रानी मुखर्जी की जोड़ी के फिल्म 'बंटी और बबली' की सीक्वेल में सीनियर ठग जोड़ी के रूप में नजर आने की संभावना जताई जा रही है। फिल्म 'बंटी और बबली' में अभिषेक बच्चन वाला किरदार इस सीक्वेल में रानी के साथ सैफ आगे बढ़ाते नजर आएंगे। निर्देशक अली अब्बास जफर के सहायक वरुण शर्मा के निर्देशन में बनने जा रही 'बंटी और बबली' की सीक्वेल में कुछ और सितारे अभी लिए जाने बाकी हैं। फिल्म 'गली बॉय' में रैपर एमसी शेर का किरदार करके मशहूर हुए अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी इस फिल्म में लीड रोल में नजर आएंगे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- लॉरेन समेत इन पांच अभिनेत्रियों ने पहली फिल्म से बटोरी थी सुर्खियां, अब जी रहीं गुमनामी की जिंदगी
विज्ञापन