फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Salaar 2 or KGF 3 which film will Prashanth Neel start working on first Update Creates Buzz

Salaar 2-KGF 3: 'सालार 2' या 'केजीएफ 3' किस पर पहले शुरू होगा काम? खबर ने बढ़ाया प्रभास-यश के फैंस का उत्साह

Sun, 13 Aug 2023 09:07 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sun, 13 Aug 2023 09:07 PM IST
सार

'सालार 2' और 'केजीएफ 3' दोनों फिल्मों का डायरेक्शन प्रशांत नील करने वाले हैं। वहीं, अब प्रभास और यश की इन फिल्मों पर बड़ा अपडेट सामने आया है। 
 

विज्ञापन
Salaar 2 or KGF 3 which film will Prashanth Neel start working on first Update Creates Buzz
सालार 2-केजीएफ 3 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साउथ सिनेमा के दो सुपरस्टार प्रभास और यश की मोस्ट अवेटेड फिल्मों 'सालार: पार्ट 1- सीजफायर' और 'केजीएफ 3' को लेकर फैंस का बज हाई है। 'सालार: पार्ट 1 –सीजफायर' के एक्शन से भरे टीजर रिलीज के बाद से ही फैंस इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं, 'केजीएफ 3' से जुड़े हर एक अपडेट पर भी फैंस अपनी नजरें गड़ाए हुए हैं। दिलचस्प बात यह है कि दोनों ही फिल्मों का डायरेक्शन प्रशांत नील करने वाले हैं। इसी कड़ी में यश के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। वहीं, इससे प्रभास के फैंस को झटका लगना लाजमी है। 

विज्ञापन

'केजीएफ 3' पर पहले शुरू होगा काम

'केजीएफ चैप्टर 2' की पहली वर्षगांठ पर होम्बले फिल्म्स ने इस फ्रेंचाइजी के तीसरे पार्ट ‘केजीएफ 3’ की झलकियां पेश कीं, जिसके बाद से फिल्म को लेकर कयासों का बाजार गर्म है। ताजा रिपोर्ट की मानें तो, डायरेक्टर प्रशांत नील 'केजीएफ 3' पर अब काम शुरू करने जा रहे हैं। फिल्म जल्द ही फ्लोर पर आएगी। वहीं, 'सालार 2' पर 'केजीएफ 3' के बाद काम शुरू होगा। खबरें हैं कि मेकर्स जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा करेंगे। 

विज्ञापन


Abhishek Bachchan: अभिषेक ने 'रिफ्यूजी' के लिए दिए थे 17 रीटेक, बोले- डर गया था कि लोग पिताजी से करेंगे शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशांत नील की फिल्में करेंगी धमाल

'केजीएफ' फ्रेंचाइजी और 'सालार: पार्ट 1 - सीजफायर' जैसी फिल्मों के साथ प्रशांत नील की एक्शन दुनिया ने फिल्म प्रेमियों के बीच उच्च उम्मीदें जगाई हैं। इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है कि डायरेक्टर ने एक नया 'केजीएफ' ब्रह्मांड विकसित किया है, और यह सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी में से एक के रूप में उभर रहा है। इस बीच, जैसा कि 'सालार: पार्ट 1 - सीजफायर' चारों तरफ चर्चा का विषय बना हुआ है।


Suniel Shetty: सुनील शेट्टी ने मनाया भारतीय सिनेमा के गौरव की वापसी का जश्न, फिल्मों की सफलता देख खुशी से झूमे

'सालार: पार्ट 1 - सीजफायर' रिलीज डेट

इस बीच, 'सालार: पार्ट 1 - सीजफायर' सितंबर 2023 में रिलीज होने के लिए तैयार है। प्रशांत नील के डायरेक्शन में बनी और विजय किरागंदूर के जरिए निर्मित फिल्म में प्रभास, पृथ्वीराज सुकुमारन और श्रुति हासन जैसे अन्य कलाकार लीड रोल में हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed