{"_id":"5ac881ee4f1c1bcb618b5d99","slug":"salman-khan-sister-met-him-on-friday-in-jailer-room","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सलमान को काला हिरण मामले में जमानत, कैद के दौरान जेल में इन नियमों की जमकर उड़ाई धज्जियां","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सलमान को काला हिरण मामले में जमानत, कैद के दौरान जेल में इन नियमों की जमकर उड़ाई धज्जियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आखिरकार 48 घंटे के बाद सलमान खान को जोधपुर कोर्ट से जमानत मिल गई। काला हिरण शिकार मामले में गुरुवार को 5 साल की सजा मिलते ही सलमान के फैंस में खुशी की लहर दौड़ गई। देर शाम तक वो जेल से रिहा हो सकते हैं। जेल में 2 रातें गुजारने के दौरान सलमान खान की ओर से जेल के कई नियमों की धज्जियां उड़ाई गई।
2 of 5
नियम के अनुसार जेल में बंद किसी भी कैदी से दिन में एक या फिर दो लोग ही जेल प्रशासन की अनुमति और सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद ही मिल सकते हैं, लेकिन जेल प्रशासन ने ना तो प्रीति जिंटा की तलाशी ली और ना ही रजिस्टर में उनके हस्ताक्षर कराए।
3 of 5
प्रीति जिंटा को कोई न देख पाए, इसलिए उनकी कार के शीशों पर अखबार लगा दिया गया था। उनकी कार सीधे जेल के मुख्य द्वार तक पहुंची और वह बिना किसी जांच के अंदर चली गईं। बताया जाता है कि प्रीति के साथ पुलिस और जेल प्रशासन के दो अधिकारी भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शुक्रवार को जमानत याचिका की सुनवाई टलने पर उनकी दोनों बहनें अलवीरा और अर्पिंता जेल पहुंचीं। जेल से जुड़े सूत्रों के मुताबिक दोनों बहनों से मिलने के लिए सलमान खान को जेलर के कमरे में लाया गया। दोनों बहनों ने शुक्रवार को कोर्ट की कार्यवाही के बारे में उनको बताया और फिर आगामी रणनीति को लेकर उनसे चर्चा की थी।
विज्ञापन
5 of 5
जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह सलमान खान का बॉडीगॉर्ड शेरा और दो अन्य लोग भी जेल पहुंचे थे। फिल्म निर्माता साजिद नाडियावाला के भी जोधपुर पहुंचने की बात कही जा रही है। नियमों को दरकिनार कर इतने लोगों की सलमान खान से मुलाकात कराने को लेकर जेल डीआइजी विक्रम सिंह से जब सवाल किया गया तो वह कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हुए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।