सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   salman khan viral photos leaked from the set of dhurandhar 2 fact check fans says its ai generated

क्या सलमान भी हैं 'धुरंधर- द रिवेंज' का हिस्सा ? जानें भाईजान की सेट से वायरल हुई तस्वीर की सच्चाई

एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Wed, 04 Feb 2026 03:58 PM IST
विज्ञापन
सार

Salman Khan in Dhurandhar 2: 'धुरंधर' के रिलीज के बाद से ही इसके फैंस को दूसरे पार्ट की झलक का इंतजार था। बीते मंगलवार मेकर्स ने 'धुरंधर- द रिवेंज' का टीजर जारी किया। इसी बीच सलमान खान की एक फोटो वायरल है जिसमें यह दावा किया गया कि वो 'धुरंधर 2' में नजर आएंगे। जानें क्या है सच?

salman khan viral photos leaked from the set of dhurandhar 2 fact check fans says its ai generated
सलमान खान - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

'धुरंधर द रिवेंज' का टीजर सामने आ चुका है। इस पर फैंस के मिले-जुले रिएक्शन सामने आए। इसी बीच फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें वायरल हो रहीं हैं जिनसे कास्टिंग और नए चेहरों के धुरंधर वर्ल्ड में शामिल होने की चर्चा चल रही हैं। सामने आई इन तस्वीरों में अभिनेता सलमान खान फिल्म के सेट पर नजर आ रहे हैं। जानें क्या एक्टर सच में धुरंधर 2 में नजर आएंगे ?
Trending Videos


क्या धुरंधर की दुनिया में शामिल हुए सलमान?
आदित्य धर की 'धुरंधर' में स्टार कास्ट की लंबी कतार थी। कहीं न कहीं फिल्म के सफल होने का ये भी एक बड़ा कारण था। रणवीर सिंह , संजय दत्त ,अक्षय खन्ना के कमाल की एक्टिंग ने इस फिल्म को हिट कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब सेट से सलमान खान की तस्वीरें सामने आने के बाद फैंस फिल्म के पार्ट 2 की स्टार कास्ट को लेकर अंदाजा लगाने लगे हैं। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स अंदाजा लगा रहे हैं कि शायद फिल्म को मास हिट बनाने के लिए भाईजान को भी 'धुरंधर द रिवेंज' का हिस्सा बनाया जा रहा है। 

salman khan viral photos leaked from the set of dhurandhar 2 fact check fans says its ai generated
सलमान खान - फोटो : एक्स (ट्विटर)
तस्वीरें सच्ची या एआई से बनी?
अभिनेता सलमान खान की वायरल तस्वीरों से 'धुरंधर' के दूसरे पार्ट का इंतजार कर रहे फैंस के बीच सस्पेंस का माहौल बना दिया है। फोटो में सलमान खान ब्लैक एंड वाइट सूट में 'धुरंधर द रिवेंज' के सेट पर खड़े हुए हैं। पीछे उर्दू में झंडे पर कुछ लिखा हुआ है। इन फोटोज से फैंस अंदाजा लगा रहे हैं की ये सेट पाकिस्तान का ल्यारी शहर दिखाने के लिए लगाया जा सकता है।
वहीं अफवाह यह भी है कि सलमान खान फिल्म में 'बड़े साहब' का रोल कर सकते हैं। हालाकिं इस बारे में 'धुरंधर द रिवेंज' के मेकर्स की तरफ से किसी तरह की कोई पुष्टी नहीं की गई है।
अगर तस्वीर को जूम कर के देखा जाए तो यह फोटो कई जगह से एआई और एडिटिंग की मदद से बनाई हुई दिखाई देती है। 

salman khan viral photos leaked from the set of dhurandhar 2 fact check fans says its ai generated
सलमान खान,रणवीर सिंह - फोटो : एक्स (ट्विटर)
19 मार्च को रिलीज होगी 'धुरंधर द रिवेंज' 
'धुरंधर द रिवेंज' 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। मेकर्स ने फिल्म के दूसरे भाग की जानकारी इसके पहले पार्ट में ही दी थी। 'धुरंधर' के पहले भाग में हमजा अली मजारी को पाकिस्तान मिशन पर भेजा गया था। ट्रेलर में दिखाए गए सीन अनुसार अब सेकंड पार्ट में हमजा के निजी जीवन और पकिस्तान पहुंचने के पहले की कहानी दिखाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed