{"_id":"588bed38-50bc-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"salman-taking-to-ash-and-abhishek","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताज्जुब, सलमान ने की ऐश और अभिषेक से बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ताज्जुब, सलमान ने की ऐश और अभिषेक से बात
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 28 Dec 2012 12:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिषेक और ऐश्वर्य राय की शादी के पहले सलमान खान और अभिषेक बच्चन गहरे दोस्त थे। ऐश्वर्य राय से शादी करने के बाद अभिषेक और सलमान खान में दूरी आ गई। हालांकि दोनों ही तरफ से यह मौन दुश्मनी थी। इन दोनों ने कभी एक-दूसरे के खिलाफ कोई बयान नहीं दिया। यदि कभी यह एक-दूसरे के सामने पड़ भी गए तो इन्होंने औपचारिक रुप से एक-दूसरे का अभिवादन भी किया है, लेकिन मन ही मन इन दोनों के बीच में मनमुटाव था।
विज्ञापन
अब सुनने में आ रहा है कि इन दोनों के बीच का मनमुटाव खत्म होने जा रहा है। अभी हाल ही में जाने माने व्यवसायी सनी दीवान ने अपनी पत्नी अनु के साथ मिलकर क्रिसमस के मौके पर एक भव्य पार्टी दी थी। इस पार्टी बॉलीवुड के कई सितारे मौजूद थे। साजिद नाडियावाला, सिकंदर खेर, बॉबी देओल, रणबीर कपूर समेत कई लोग शामिल हुए। इस पार्टी के आकर्षण का केंद्र सलमान और अभिषेक रहे। सलमान पार्टी में देर रात पहुंचे और पहुँचने के साथ ही उनकी नजर अभिषेक पर पड़ी। सलमान तुरंत अभिषेक के पास गए और फिर दोनों एक कोने में जाकर काफी देर तक बात करते रहे। खास बात यह रही कि अभिषेक के साथ वहां ऐश्वर्य भी थीं बावजूद इसके सलमान उनसे बात करते रहे।
विज्ञापन
ऐश्वर्य से ब्रेकअप होने के बाद सलमान हमेशा ही ऐश्वर्य से बचते और कटते दिखे हैं। दोनों को एक दूसरे के साथ इस तरह पेश आते देख सभी दंग थे। यही नहीं, सलमान ने वहां शाहरुख़ खान की पत्नी गौरी खान से भी बहुत अच्छे से बातचीत की। गौरी वहां अकेली आई थी। सलमान का शाहरुख से भी दुश्मनी का रिश्ता जगजाहिर है। अब इंडस्ट्री इस बात का कयास लगा रही है कि क्या सलमान अब इंडस्ट्री में सबके साथ संबंध अच्छे करने जा रहे हैं या फिर कोई दूसरी बात है।
विज्ञापन