{"_id":"6a2b966eff0302baba07594d","slug":"shahid-kapoor-do-not-hear-script-alone-after-deva-o-romeo-failures-says-cocktail-2-actor-2026-06-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अकेले नहीं, इन लोगों के साथ स्क्रिप्ट सुनते हैं शाहिद कपूर; 'देवा' और 'ओ रोमियो' के फ्लॉप होने पर लिया फैसला","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अकेले नहीं, इन लोगों के साथ स्क्रिप्ट सुनते हैं शाहिद कपूर; 'देवा' और 'ओ रोमियो' के फ्लॉप होने पर लिया फैसला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Fri, 12 Jun 2026 10:47 AM IST
विज्ञापन
सार
Shahid Kapoor: शाहिद कपूर की दो फिल्में 'देवा' और 'ओ रोमियो' बहुत अच्छा नहीं कर सकीं थीं। इन फिल्मों के अच्छा प्रदर्शन न करने पर अब शाहिद कपूर ने अपनी बात रखी है।
शाहिद कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम@shahidkapoor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
शाहिद कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'कॉकटेल 2' के प्रमोशन में बिजी हैं। इस बीच उन्होंने अपनी पिछली दो फिल्में, 'देवा' और 'ओ रोमियो' पर बात की है। उनकी ये दोनों फिल्में काफी चर्चा के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाईं थीं। इससे उन्होंने एक बात सीखी है और अब उन्होंने फिल्मों के चुनाव में बदलाव किया है।
शाहिद ने बदला तरीका
द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया के साथ बातचीत में शाहिद कपूर ने बताया कि 'देवा' और 'ओ रोमियो' के खराब प्रदर्शन की वजह से उन्होंने स्क्रिप्ट को परखने का अपना तरीका बदल लिया है। अब वह अकेले नरेशन नहीं सुनते, बल्कि अपनी टीम को भी साथ रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहिद कपूर ने कहा, 'एक बात जो मैंने अब अपनी टीम से कही है, वह यह है कि शायद मुझे अपनी स्क्रिप्ट खुद तय नहीं करनी चाहिए। हो सकता है कि मुझे पता हो कि कैमरे के सामने क्या करना है, लेकिन शायद मुझे यह न पता हो कि कौन सी फिल्में चुननी हैं। इसलिए अब मैं इस बात पर जोर देता हूं कि नरेशन अकेले न सुना जाए। अब मैं चाहता हूं कि कमरे में तीन और लोग हों, ताकि सिर्फ मैं ही उसे किसी खास नजरिए से न सोचूं।'
देवा में शाहिद कपूर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सबकुछ एक्टर पर निर्भर नहीं होता
अपनी हालिया फिल्मों की असफलता पर बात करते हुए शाहिद ने कहा 'एक एक्टर के तौर पर आप जो करते हैं, उस पर भी आपका पूरा कंट्रोल नहीं होता। डायरेक्टर ही तय करता है कि फ्रेम कैसा होगा और उसे भी उससे खुश होना चाहिए।'

Governor X Review: यूजर्स को कैसी लगी मनोज बाजपेयी की फिल्म 'गवर्नर'? सोशल मीडिया पर दिए ऐसे रिएक्शन
ओ रोमियो
- फोटो : इंस्टाग्राम-@shahidkapoor
'देवा' और 'ओ रोमियो'
2025 में शाहिद कपूर ने फिल्म 'देवा' में काम किया। 50 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने भारत में 40.82 करोड़ रुपये की कमाई की। 2026 में फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के बीच काफी उत्साह पैदा किया था। हालांकि, इस फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली। 150 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनिया भर में केवल 110 करोड़ रुपये की कमाई की।

कॉकटेल 2 ट्रेलर
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
कब रिलीज होगी 'कॉकटेल'
शाहिद कपूर अब 'कॉकटेल 2' की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। होमी अदजानिया के निर्देशन में बनी इस फिल्म में शाहिद, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसकी कहानी एक लव ट्राएंगल पर आधारित है। यह 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।