सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shamita Shetty All set for valentine day fixed her plan and shares with fans in a Funny Video

'मेरा तो 14 फरवरी का प्लान फिक्स'; डेटिंग रूमर्स के बीच बोलीं शमिता शेट्टी; जानिए वैलेंटाइन डे पर क्या करेंगी?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 12 Feb 2026 10:55 AM IST
विज्ञापन
सार

Shamita Shetty For Valentine Day: वैलेंटाइन डे आने वाला है। कपल्स अपनी प्लानिंग कर रहे हैं। इस बीच शिल्पा शेट्टी की बहन और अभिनेत्री शमिता शेट्टी ने भी अपना प्लान फैंस के साथ शेयर किया है।

Shamita Shetty All set for valentine day fixed her plan and shares with fans in a Funny Video
अभिनेत्री शमिता शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

अभिनेत्री शमिता शेट्टी ने बीते दिनों अपना जन्मदिन मनाया। उनके बर्थडे सेलिब्रेशन की फोटोज में उनके एक दोस्त की झलक दिखी। इसके बाद उनकी डेटिंग को लेकर अफवाहें शुरू हो गईं। बाद में शमिता ने डेटिंग संबंधी अफवाहों को खुद खारिज किया। मगर, इस बीच उन्होंने अपना वैलेंटाइन डे प्लान शेयर किया है।

Trending Videos

Shamita Shetty All set for valentine day fixed her plan and shares with fans in a Funny Video
शमिता शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम @shamitashetty_official

बोलीं- 'मेरा तो प्लान फिक्स है'
शमिता शेट्टी ने आज गुरुवार को इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है, 'तैयारी पूरी है'। वीडियो में एक्ट्रेस कहती दिख रही हैं, 'मेरा तो 14 फरवरी का प्लान एकदम फिक्स है। किसी भी कपल को देखूंगी तो जोर-जोर से चिल्लाऊंगी कि भाई कल वाली अच्छी थी। फिर वो जाने और उसकी बंदी जाने'।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by SHAMITA SHETTY (@shamitashetty_official)


विज्ञापन
विज्ञापन

Shamita Shetty All set for valentine day fixed her plan and shares with fans in a Funny Video
दीपेश शर्मा और शमिता शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम-@deepeshsofficial

इस शख्स के साथ जोड़ा गया शमिता का नाम
बता दें कि बीते दिनों अभिनेत्री शमिता की डेटिंग लाइफ को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म हो गया। दरअसल, उन्होंने 02 फरवरी को अपना जन्मदिन मनाया। इस जश्न में उनके साथ बहन शिल्पा शेट्टी और जीजू राज कुंद्रा भी मौजूद रहे। सोशल मीडिया पर सामने आईं शमिता के जन्मदिन के सेलिब्रेशन की तस्वीरों में एक शख्स ऐसा भी नजर आया, जिसके साथ शमिता का नाम जोड़ा गया। ये शख्स टेक्नो आर्टिस्ट-बिजनेसमैन दीपेश शर्मा थे। हलांकि, डेटिंग को लेकर शुरू हुई अफवाहों को शमिता ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए खारिज कर दिया।

शमिता ने क्या कहा था?
दीपेश शर्मा के साथ अफेयर की अफवाहों पर शमिता ने इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर कर लिखा था, 'सिंगल और शांत। सच्ची दोस्ती को गलत तरीके से समझने वाले रूढ़िवादी बनना बंद करो। ये सरासर बकवास है'। बता दें कि शमिता ने साल 2000 में फिल्म ‘मोहब्बतें’ से डेब्यू किया था।


 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed