इस बिजनेसमैन को डेट कर रहीं शमिता शेट्टी? जन्मदिन पर दिखीं नजदीकियां; एक्ट्रेस के लिए किया प्यारा पोस्ट
Shamita Shetty Dating Rumours: अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की बहन और एक्ट्रेस शमिता शेट्टी इन दिनों अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चाओं में हैं। ऐसी चर्चाएं हैं कि शमिता एक बिजनेसमैन और टेक्नो आर्टिस्ट को डेट कर रही हैं। जानिए कौन है ये बिजनेसमैन…
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिल्म ‘मोहब्बतें’ से अपने करियर की शुरुआत करने वाली शमिता शेट्टी ने हाल ही में अपना 47वां जन्मदिन मनाया। इस जश्न में उनके साथ बहन शिल्पा शेट्टी और जीजू राज कुंद्रा भी मौजूद रहे। सोशल मीडिया पर सामने आईं शमिता के जन्मदिन के सेलिब्रेशन की तस्वीरों में एक शख्स ऐसा भी नजर आया, जिसके साथ शमिता का नाम जोड़ा जा रहा है। ये शख्स है टेक्नो आर्टिस्ट-बिजनेसमैन दीपेश शर्मा। दीपेश शर्मा ने शमिता शेट्टी को बड़े ही प्यारे अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दीं।
दीपेश ने शमिता के लिए किया प्यारा पोस्ट
पिछले कुछ वक्त से दीपेश शर्मा और शमिता शेट्टी के रिलेशनशिप को लेकर भी अटकलें लगाई जा रही हैं। इन अटकलों को तब और भी बल मिला, जब दीपेश शर्मा ने शमिता के जन्मदिन पर उन्हें खूबसूरत अंदाज में शुभकामनाएं दीं। दीपेश ने शमिता के लिए जो बर्थडे पोस्ट किया है, उसमें शमिता दीपेश के साथ नजर आई रही हैं। साथ में शिल्पा और राज कुंद्रा भी मौजूद हैं। इस पोस्ट के कैप्शन में दीपेश ने लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे मेरी हमेशा की हंसी का राज, जिसे मेरी सारी कहानियां पता हैं और फिर भी साथ है। लव यू माई शम्स्टर।’
विज्ञापन विज्ञापन
दीपेश की पोस्ट पर शमिता के कमेंट ने खींचा ध्यान
दीपेश की इस पोस्ट पर शमिता ने कमेंट करते हुए Awww लिखा और इसके साथ उन्होंने रेड हार्ट इमोजी भी बनाए। दीपेश की पोस्ट और उस पर शमिता के इस तरह के कमेंट के बाद अब दोनों के रिलेशन को लेकर चर्चाएं होने लगीं। फैन्स ये कयास लगाने लगे कि शमिता, दीपेश को डेट कर रही हैं। क्योंकि तस्वीरें दोनों की नजदीकियों की गवाही दे रही हैं। शमिता के रिलेशनशिप की चर्चा हुई, तो लोग दीपेश के बारे में भी सर्च करने लगे हैं।
क्या करते हैं दीपेश शर्मा?
दीपेश शर्मा की बात करें तो वो एक टेक्नो संगीत कलाकार और बिजनेसमैंन हैं। वो मुंबई के फेमस नाइटलाइफ प्लेस पर मिलाग्रो और द कॉकटेल रूम के सह-संस्थापक के रूप में जाने जाते हैं। वो टुमॉरोलैंड जैसे बड़े फेस्टिवल्स में परफॉर्म करते हैं। यही नहीं दीपेश गोवा में क्रॉनिकल बीच क्लब के मालिक भी हैं। उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल के अनुसार, दीपेश को बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त और सोनाक्षी सिन्हा जैसे स्टार्स फॉलो करते हैं। तस्वीरों से पता चलता है कि दीपेश और संजय दत्त आपस में अच्छी बॉन्डिंग शेयर करते हैं। इंस्टाग्राम पर दीपेश के 192K फॉलोअर्स हैं।
यह खबर भी पढ़ेंः ‘अस्सी’ का ट्रेलर रिलीज, एक बार फिर मजबूत कहानी लेकर आए अनुभव सिन्हा; दमदार अंदाज में दिखीं तापसी पन्नू
राकेश बपट के साथ रिलेशन में थीं शमिता शेट्टी
फिलहाल अभी तक दीपेश या शमिता ने अपने रिलेशनशिप पर कुछ भी नहीं कहा है। अभी तक ये सिर्फ कयास ही हैं। शमिता शेट्टी इससे पहले अभिनेता राकेश बापट के साथ रिलेशन में थीं। दोनों का रिश्ता बिग बॉस ओटीटी से शुरू हुआ था। हालांकि, शो खत्म होने के कुछ समय बाद शमिता-राकेश का रिश्ता भी खत्म हो गया। पिछले साल जब शमिता बहन शिल्पा के साथ ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में आई थीं, तो उन्होंने बताया था कि वो फिलहाल सिंगल हैं।