फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sharman Joshi says he was upset with Aamir Khan While Shooting 3 Idiots then realised that decision was right

Sharman Joshi: '3 इडियट्स' की शूटिंग के वक्त आमिर की इस हरकत से खफा हो गए थे शरमन, अब उस फैसले को बताया सही

Sat, 29 Jul 2023 08:35 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 29 Jul 2023 08:35 PM IST
सार

हाल ही में, शरमन ने खुलासा किया कि उन्हें  '3 इडियट्स' की शूटिंग के दौरान उन्हें आमिर खान की इस हरकत के कारण गुस्सा आया था। लेकिन बाद में उन्हें पता चला कि आमिर ने कितना सही किया था।

विज्ञापन
Sharman Joshi says he was upset with Aamir Khan While Shooting 3 Idiots then realised that decision was right
3 इडियट्स - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता शरमन जोशी अपनी फिल्मों को लेकर हमेशा दर्शकों के बीच सुर्खियां बटोरते रहते हैं। अभिनेता ने अपने वेब शो ‘कफस’ के साथ छोटे पर्दे पर वापसी की है। इस वेब सीरीज में वह बाल कलाकार के पिता की भूमिका में नजर आए थे, जो काम के दौरान यौन शोषण का शिकार हुआ था। हाल ही में, शरमन ने खुलासा किया कि उन्हें  '3 इडियट्स' की शूटिंग के दौरान उन्हें आमिर खान की इस हरकत के कारण गुस्सा आया था। लेकिन बाद में उन्हें पता चला कि आमिर ने कितना सही किया था।

विज्ञापन

  '3 इडियट्स' की शूटिंग के वक्त आमिर से इस बात से खफा हो गए थे शरमन 
हाल ही में, एक इंटरव्यू में शरमन ने खुलासा किया कि  '3 इडियट्स' की शूटिंग के वक्त आमिर ने उन्हें आईआईएम में ठहरा दिया था। इसकी वजह से उन्हें आमिर पर बहुत गुस्सा आया था। शरमन ने कहा, आर माधवन और मुझे इस बात पर गुस्सा आ रहा था कि आमिर ने हमें आईआईएम बैंगलोर में ठहराया और हमें 5 स्टार होटल की लग्जरी से वंचित रखा, लेकिन बाद में हमने इस बात की तारीफ की कि हम वहां रुके। हमें वहां बहुत ही ज्यादा मजा आया।'

Filmy Wrap: लियो से संजय का दमदार लुक आया सामने और चोरी के बाद भी शोभना ने मेड को किया माफ, पढ़ें फिल्मी खबरें

विज्ञापन
विज्ञापन

 '3 इडियट्स' से ही मिली शरमन को असल पहचान
शरमन ने आगे कहा, आज मुझे हर कोई  '3 इडियट्स' से ही जानता है। मैंने अपने करियर में कई फिल्मों में काम किया, लेकिन मुझे पहचान इसी फिल्म से मिली है। आज भी कोई मुझसे टकराता है तो इसी फिल्म को लेकर बात करता है। फैंस से अभी भी मुझे राजू के किरदार के लिए काफी प्यार मिलता है। इस बात में कोई दो राय नहीं है कि  '3 इडियट्स' मेरी पहली पहचान बन गई है। उसी के बाद से फिर सब मिलता गया।'

RARKPK: 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में रणवीर की अदाकारी से खुश हुईं श्वेता बच्चन, तोहफे में दिया पेंडेंट

विज्ञापन

 '3 इडियट्स' के सीक्वल पर चल रही है बात
आपको बता दें कि वहीं '3 इडियट्स' के सीक्वल को लेकर शरमन जोशी ने एक अन्य इंटरव्यू में बताया था कि राजकुमार हिरानी ने फिल्म की कहानी को लेकर कुछ आइडिया डिस्कस किए थे। हालांकि वह प्लॉट के साथ कोई समझौता नहीं करना चाहते।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed