फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sherlyn Chopra Reacts to Shilpa Shetty’s Statement on Raj Kundra Case Didi Yeda Bankar Peda Kha Rahi Hai

राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी केस: शिल्पा शेट्टी के बयान पर शर्लिन चोपड़ा की प्रतिक्रिया, दीदी येड़ा बनकर पेड़ा खा रही है

Fri, 17 Sep 2021 09:05 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Fri, 17 Sep 2021 09:05 PM IST
सार

शर्लिन चोपड़ा ने राज कुंद्रा पर शिल्पा शेट्टी के बयान पर जबरदस्त प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने शिल्पा शेट्टी को लेकर कहा है कि दीदी येड़ा बनकर पेड़ा खा रही है। शर्लिन ने सोशल मीडिया पर कटाक्ष करते हुए एक वीडियो शेयर किया है।

विज्ञापन
Sherlyn Chopra Reacts to Shilpa Shetty’s Statement on Raj Kundra Case Didi Yeda Bankar Peda Kha Rahi Hai
शर्लिन चोपड़ा - फोटो : instagram/sherlyn__chopra_fanclub

विस्तार

शर्लिन चोपड़ा ने राज कुंद्रा पर शिल्पा शेट्टी के बयान पर जबरदस्त प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने शिल्पा शेट्टी को लेकर कहा है कि दीदी येड़ा बनकर पेड़ा खा रही है। शर्लिन ने सोशल मीडिया पर कटाक्ष करते हुए एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में शर्लिन डंबल उठाते हुए और हिंदी में बात करते हुए दिख रही हैं। उन्होंने कहा कि मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दीदी का ये कहना है कि उन्हें अपने पति देव के नापाक हरकतों के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। दीदी ऐसा करके येड़ा बनकर पेड़ा खा रही है। शर्लिन ने जुलाई में कहा था कि उन्होंने सबसे पहले महाराष्ट्र पुलिस की सायबर सेल  को राज कुंद्रा के बारे में बयान दिया था। 

विज्ञापन


 

शर्लिन चोपड़ा ने शिल्पा शेट्टी कुंद्रा को अपने वीडियो में दीदी के रूप में संबोधित किया है। दरअसल, राज कुंद्रा के पोर्नोग्राफी केस में फंसने के बाद शिल्पा शेट्टी का कहना था कि वो अपने पति के बारे में नहीं जानती थीं। शिल्पा ने पुलिस से कहा था कि उन्हें राज कुंद्रा की गतिविधियों के बारे में कोई जानकारी नहीं है, क्योंकि वह बहुत व्यस्त थी। शिल्पा के बयान पर रिएक्ट करते हुए शर्लिन चोपड़ा ने कटाक्ष किया है।  शर्लिन ने कहा, दीदी को कोई जानकरी नहीं थी, ऐसा हो सकता है? दीदी को अपने पति राज की चल-अचल संपत्ति के बारे में पता न हो, क्या यह संभव है?

 

विज्ञापन
विज्ञापन

शर्लिन का कहना है कि दीदी का यह भी कहना है कि उन्हें पति की चल और अचल संपत्ति की भी जानकारी नहीं है। अब इस बात में कितनी सच्चाई है इसका अनुमान आप खुद ही लगा सकते हैं। वैसे इसे क्या कहते हैं येड़ा बनकर पेड़ा खाना। शिल्पा ने मुंबई पुलिस को सूचित किया था कि वह अपने पति राज कुंद्रा की पोर्न ऐप या अन्य गतिविधियों के बारे में नहीं जानती, क्योंकि वह अपने काम में बहुत व्यस्त थी। उन्होंने आगे पुलिस को बताया था कि राज ने अप्रैल 2015 के आसपास वियान इंडस्ट्रीज लिमिटेड को लॉन्च किया था और वह जुलाई 2020 तक बोर्ड में थी। आपको बता दें कि राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी रैकेट मामले में हिरासत में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed