फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   shilpa shetty new video viral Users made jokes

सोशल मीडिया: शिल्पा शेट्टी ने वीडियो में वर्क आउट से पहले बांधे बाल, यूजर्स ने बनाया मजाक, लिखा- पति कैसा है?

Mon, 18 Oct 2021 03:01 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Mon, 18 Oct 2021 03:01 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर नया वीडियो डाला है। इस वीडियो में शिल्पा शेट्टी वर्क आउट से पहले बाल बांध रही है। जिसका यूजर्स मजाक बना रहे हैं। उनके इस वीडियो पर हजारों की संख्या में टिप्पणियां आई हैं। एक यूजर्स ने उनसे पूछा- पति कैसा है? जबकि एक अन्य यूजर्स ने पूछा कि राज कुंद्र का हाल क्या है?

विज्ञापन
shilpa shetty new video viral Users made jokes
शिल्पा शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर नया वीडियो डाला है। इस वीडियो में शिल्पा शेट्टी वर्क आउट से पहले बाल बांध रही है। जिसका यूजर्स मजाक बना रहे हैं। उनके इस वीडियो पर हजारों की संख्या में टिप्पणियां आई हैं। एक यूजर्स ने उनसे पूछा- पति कैसा है? जबकि एक अन्य यूजर्स ने पूछा कि राज कुंद्र का हाल क्या है? शिल्पा शेट्टी के इस नये वीडियो को 1 लाख 62 हजार से ज्यादा यूजर्स लाइक कर चुके हैं।

विज्ञापन


यूजर ने मजाक बनाते हुए कहा- आधी टकली हो गई हो
वीडियो में शिल्पा शेट्टी जिम में दिख रही हैं। यह वीडियो वर्कआउट से पहले का है। वीडियो की शुरुआत में शिल्पा शेट्टी की बैकसाइड दिख रही है। वह बालों को बांध रही हैं। उन्होंने सिर के पीछे निचले हिस्से में कटिंग करवाई है। कैमरे की तरफ उनकी पीठ है और वीडियो के बैकग्राउंड में म्यूजिक बज रहा है। शिल्पा शेट्टी अपने बालों को बांधते हुए अचानक कैमरे की तरफ मुड़ती हैं और आंख मारती हैं। उनके इस वीडियो के नीचे एक यूजर ने लिखा, आधी टकली हो गई कुंद्रु...
विज्ञापन

 

shilpa shetty new video viral Users made jokes
शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

वीडियो में दिख रहा है कि शिल्पा शेट्टी ने खास तरीके से हेयर स्टाइल करवाया है। जिसे उन्होंने अंडरकट बज कट बताया है। उनका कहना है कि यह हेयर स्टाइल उन्हें जीवंत बना रहा है। हालांकि, कई फैंस उनके इस हेयरकट की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ उनका मजाक भी बना रहे हैं। उन्होंने वीडियो के साथ कैप्शन लिखा है, जोखिम उठाए बिना और कंफर्ट जोन से बाहर निकले बिना, हर दिन नहीं जी सकते हैं... चाहे वह अंडरकट बज कट हो या या मेरी नई एरोबिक वर्कआउट। यह लॉवर बॉडी की मसल्स, कंधों, हाथ-पैर के कोर्डिनेशन, स्पीड और एगिलिटी पर काम करते हैं, खासतौर पर मस्तिष्क और शरीर पर।  उन्होंने आगे लिखा कि  रूटीन लाइफ में सिर्फ 30 सेकंड के ब्रेक के साथ 60 सेकंड के चार सेट करें।

उनकी इस वीडियो के नीचे एक फैन ने कमेंट किया,  हेयरकट शानदार है।

View this post on Instagram

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed