फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shilpa Shetty performed holika dahan 2023 with family share video on social media

Shilpa Shetty: शिल्पा शेट्टी ने परिवार संग किया होलिका दहन, पोस्ट शेयर कर फैंस को दिया खास संदेश

Tue, 07 Mar 2023 09:12 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Tue, 07 Mar 2023 09:12 AM IST
सार

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने सोमवार को अपने पूरे परिवार के साथ होलिका दहन किया। शिल्पा ने फैंस के लिए भी इसकी एक वीडियो इंस्टा पर शेयर की है साथ ही खास मैसेज भी दिया है।

विज्ञापन
Shilpa Shetty performed holika dahan 2023 with family share video on social media
शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देशभर में 8 मार्च को रंगों के त्योहार होली मनाया जाएगा। वहीं 7 मार्च को होलिका दहन होगा, लेकिन कई जगहों पर 6 मार्च को भी होलिका दहन किया गया है। तो वहीं बॉलीवुड में होली का सेलिब्रेशन जोरों-शोरों से शुरू हो चुका है। शिल्पा शेट्टी ने 6 मार्च को होलिका दहन किया है। इसकी एक झलक उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है।
विज्ञापन

शिल्पा शेट्टी ने परिवार के साथ किया होलिका दहन
शिल्पा शेट्टा हमेशा अपने पूरे परिवार के साथ त्योहार की खुशियां मनाती हैं और इसकी झलक भी फैंस के लिए शेयर करती हैं। बीते दिन भी शिल्पा ने इंस्टा पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह अपने दोनों बच्चों पति राज और मां के साथ होलिका दहन करती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस बेटी को गोद में लिए हुए हैं। शिल्पा शेट्टी ने इस मौके पर रेडल कलर का सूट पहना था और वे काफी खूबसूरत लग रही हैं। वीडियो में एक्ट्रेस लकड़ियों में आग लगाती हुईं नजर आ रही हैं। इसके कैप्शन में लिखा है, हम छोटी-छोटी चिट्ठियां बनाते हैं, अपनी सभी नकारात्मक भावनाओं, विचारों को लिखते हैं और इसे प्रेम और प्रकाश के रूप में ब्रह्मांड में जाने देते हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)

विज्ञापन
विज्ञापन

Shilpa Shetty performed holika dahan 2023 with family share video on social media
शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
शिल्पा ने फैंस को होली विश की
अभिनेत्री ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'यह एक रस्म है जिसे हम हर साल होलिका दहन पर करते हैं। यह त्योहार हमें याद दिलाता है कि विश्वास और भक्ति के साथ, भगवान हमेशा आपकी रक्षा करते हैं और आप हमेशा नकारात्मकता को जलाकर राख कर देते हैं और अपने जीवन को सकारात्मकता और प्रेम के रंगों से भर देते हैं, यह होली आपके लिए खुशी, समृद्धि और महान स्वास्थ्य लाए आप और आपके प्रियजन। होली की शुभकामनाएं आप सभी को'।
विज्ञापन

शिल्पा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही रोहित शेट्टी की फिल्म 'इंडियन पुलिस फोर्स' में विवेक ओबेरॉय और सिद्धार्थ मल्होत्रा संग लीड रोल में दिखाई देंगी। इस फिल्म में शिल्पा शेट्टी पहली बार एक फीमेल पुलिस ऑफिस का किरदार निभाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed