{"_id":"6a94efffbc18abe68805def2","slug":"shah-rukh-khan-explained-amitabh-bachchan-why-he-did-not-go-to-kashmir-for-a-long-time-2026-08-31","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लंबे समय तक कश्मीर क्यों नहीं गए शाहरुख खान? भरी सभा में सुनाया भावुक किस्सा; दादी से जुड़ा है मामला","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
लंबे समय तक कश्मीर क्यों नहीं गए शाहरुख खान? भरी सभा में सुनाया भावुक किस्सा; दादी से जुड़ा है मामला
Mon, 31 Aug 2026 08:37 AM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Mon, 31 Aug 2026 08:37 AM IST
सार
Shah Rukh Khan: शाहरुख खान ने बताया है कि वह लंबे समय तक कश्मीर क्यों नहीं गए थे। उन्होंने इस मामले से जुड़ा एक भावुक किस्सा सुनाया है। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
शाहरुख खान
- फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान अपनी अपकमिंग फिल्म 'किंग' को लेकर चर्चा में हैं। इस बीच उन्होंने अपने बारे में एक खुलासा किया है। उन्होंने बताया है कि वह लंबे समय तक कश्मीर क्यों नहीं गए थे।
शाहरुख खान
- फोटो : X
शाहरुख खान ने सुनाई भावुक कहानी
शाहरुख खान शो के होस्ट अमिताभ बच्चन से लंबे समय तक कश्मीर ना जाने की वजह बताते हुए कहा, 'यह बहुत भावुक कहानी है, अमित जी। मेरे पिता की मां कश्मीरी थीं। मेरे पिता ने मुझसे कहा था कि जिंदगी में तीन जगहें जरूर देखना, चाहे मैं रहूं या न रहूं। उन्होंने कहा था कि इस्तांबुल, इटली-रोम और कश्मीर देखना। बाकी दो जगहें मेरे बिना देखना पर कश्मीर मेरे बिना मत देखना। फिर उनका बहुत जल्दी निधन हो गया और मैं दुनिया भर में घूमा लेकिन कभी कश्मीर नहीं गया।'

टॉक्सिक कलेक्शन: 200 करोड़ पार हुई 'टॉक्सिक' की कमाई, जानें 'इरुमुडी' और 'हनुमान अंश' का कलेक्शन
शाहरुख खान
- फोटो : एक्स
किसके साथ कश्मीर गए शाहरुख?
शाहरुख खान ने आगे कहा, 'मुझे कई मौके मिले, कई दोस्तों ने बुलाया और मेरा परिवार भी छुट्टियों पर गया। मगर मैं कभी कश्मीर नहीं गया क्योंकि मेरे पिता ने कहा था, 'मेरे बिना कश्मीर मत जाना, मैं तुम्हें दिखाऊंगा'। फिर अचानक ऐसा हुआ कि यश चोपड़ा ने मुझसे कहा, 'हम कश्मीर में शूटिंग करेंगे'। मैं वहां जाने से इंकार कर देता। किसी राजनीतिक, भौगोलिक या किसी और वजह से नहीं, बल्कि इसलिए क्योंकि एक भावना जुड़ी थी कि मैं कश्मीर अपने पिता के साथ देखूंगा। मगर मुझे लगा कि ऐसा नहीं हो पाएगा। इसलिए सबसे अच्छा यही होगा कि यश जी के साथ कश्मीर जाऊं।'

जब तक है जान
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
शाहरुख ने यश को पिता समान माना
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शाहरुख खान ने यश चोपड़ा को अपने पिता जैसा माना और साल 2012 में फिल्म 'जब तक है जान' की शूटिंग के लिए पहली बार कश्मीर का सफर किया।
यश चोपड़ा ने फिल्म 'जब तक है जान' के निर्देशन के बाद फिल्मों से संन्यास लेने का फैसला किया था। हालांकि, 2012 में इस महान फिल्म निर्माता का निधन हो गया और यह शाहरुख के साथ उनका आखिरी काम साबित हुआ।

किंग में नजर आएंगे अभिषेक
- फोटो : सोशल मीडिया
'किंग' के बारे में जानकारी
- फिल्म 'किंग' में शाहरुख खान के साथ उनकी बेटी सुहाना खान भी नजर आएंगी।
- यह शाहरुख खान और उनकी बेटी सुहाना खान की साथ में पहली फिल्म है।
- इसमें शाहरुख एक खतरनाक हत्यारे की भूमिका में नजर आ सकते हैं, जबकि सुहाना उनकी शिष्या बनकर ट्रेनिंग लेती नजर आएंगी।
- इसमें दीपिका पादुकोण अहम किरदार में होंगी।
- अभिषेक बच्चन इसमें खलनायक की भूमिका निभा सकते हैं।
- फिल्म की शूटिंग दक्षिण अफ्रीका और अन्य जगहों पर हुई है।
- इसमें अनिल कपूर, रानी मुखर्जी जैसे कई बड़े कलाकार नजर आ सकते है।
- यह फिल्म 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।