सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sidharth Malhotra wears a bow gives a glimpse at being Saraayah dad

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने पहनी सरायाह की हेयर क्लिप, शेयर की प्यारी तस्वीर; पूछा- 'तुम एक बेटी के पिता...'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Wed, 15 Apr 2026 04:35 PM IST
विज्ञापन
सार

Sidharth Malhotra Post: आज बुधवार को अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने सोशल मीडिया पर अपनी एक खास तस्वीर शेयर कर फैंस का दिल जीत लिया है। इस फोटो को शेयर कर उन्होंने जता दिया है कि एक बेटी के पिता के रूप में वह कितने खुश हैं।

Sidharth Malhotra wears a bow gives a glimpse at being Saraayah dad
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा अब बेटी के पापा बन गए हैं और वह अपनी इस नई भूमिका से पूरी तरह खुश हैं। इसकी एक खास झलक आज खुद सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की है, जिसे देखने के बाद फैंस भी बेहद खुश हैं।

Trending Videos

सिद्धार्थ मल्होत्रा का पोस्ट
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने आज इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी एक खास तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में सिद्धार्थ सफेद टी-शर्ट पहने हुए कैमरे की तरफ मुस्कुरा रहे हैं। लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान उनकी बालों में लगी छोटी सी सफेद हेयर क्लिप पर जा रहा है। इस क्लिप से साफ पता चल रहा है कि सिद्धार्थ अपनी बेटी के साथ काफी अच्छे पल बिता रहे हैं। अपनी इस तस्वीर के साथ सिद्धार्थ ने कैप्शन में लिखा, 'बताए बिना ये कहो कि तुम एक बेटी के पापा हो।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by KIARA (@kiaraaliaadvani)


विज्ञापन
विज्ञापन

सेलेब्स और फैंस की प्रतिक्रिया
सेलेब्स के अलावा फैंस ने भी सिद्धार्थ की इस तस्वीर को बहुत पसंद किया और अपनी राय पेश की है।

  • फराह खान ने लिखा, 'क्यूटेस्ट'
  • संजय कपूर ने इस पोस्ट पर लाल दिल वाला इमोजी बनाया है
  • फैशन स्टाइलिस्ट तान्या घावरी ने लिखा, 'बेस्ट'
  • एक फैन ने लिखा, 'सबसे हैंडसम पापा'
  • दूसरे ने लिखा, टस्टाइलिंग का श्रेय सरायाह को जाता है'
  • एक और फैन ने लिखा, 'यह उनकी सबसे प्यारी पोस्ट है'

बेटी की मालिश करते हैं सिद्धार्थ
सिद्धार्थ ने एक कार्यक्रम के दौरान बताया था कि बेटी सरायाह को सुबह मालिश करना अब उनकी रोज की आदत बन गई है। उन्होंने कहा, 'बेटी के पापा बनने के बाद मेरी जिंदगी बहुत बेहतर हो गई है। अब घर का हीरो मैं नहीं, वो सुपरस्टार है।'

सिद्धार्थ और कियारा की शादी और बेटी का जन्म
सिद्धार्थ और कियारा ने पिछले साल 15 जुलाई को अपनी बेटी के जन्म की खुशखबरी दी थी। बाद में उन्होंने बताया कि उनकी बेटी का नाम सरायाह मल्होत्रा है। दोनों की शादी 2023 में जैसलमेर में हुई थी। वे 2021 में फिल्म 'शेरशाह' में साथ काम कर चुके हैं। अब सिद्धार्थ फिल्म ‘वन-फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ में नजर आएंगे और कियारा फिल्म 'टॉक्सिक' में नजर आएंगी।


यह भी पढ़ें: इमरान खान के फैंस ने की 'जाने तू या जाने ना' की री-रिलीज की मांग, अभिनेता बोले- 'यह आपके लिए मौका...'..
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed