{"_id":"5c9f1fc7bdec2214530fa6f4","slug":"simple-kapadia-son-karan-kapadia-film-blank-now-ready-to-release","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"करण कपाड़िया की पहली फिल्म रिलीज को तैयार, सनी देओल और अजय देवगन ने इस तरह की मदद","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
करण कपाड़िया की पहली फिल्म रिलीज को तैयार, सनी देओल और अजय देवगन ने इस तरह की मदद
Sat, 30 Mar 2019 03:22 PM IST
विजय जैन
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: विजय जैन
Updated Sat, 30 Mar 2019 03:22 PM IST
विज्ञापन
Blank
- फोटो : amar ujala mumbai
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदी सिनेमा के कपाड़िया परिवार की मदद के लिए हमेशा तैयार रहने वाले ही मैन सनी देओल ने अब अपनी कॉस्ट्यूम डिजाइनर रहीं सिंपल कपाड़िया के बेटे करण कपाड़िया की लॉन्चिंग में भी मदद करने का फैसला किया है। सनी अपने बेटे करण देओल की लॉन्चिंग को लेकर फिल्म 'पल पल दिल के पास' बना रहे हैं और करण कपाड़िया की पहली फिल्म ब्लैंक में भी वह एक खास किरदार करने को तैयार हो गए हैं।
सनी देओल की डिंपल कपाडिया से नजदीकियों के दौर में ही डिंपल की छोटी बहन सिंपल की विजयेता फिल्म्स में एंट्री हुई थी। सिंपल ने 18 साल की उम्र में फिल्म 'अनुरोध' से बतौर हीरोइन हिंदी सिनेमा में डेब्यू किया था। तकरीबन एक दर्जन फिल्मों में अभिनय करने के अलावा सिंपल ने सनी देओल की तमाम फिल्मों में कॉस्ट्यूम डिजाइनिंग का भी काम किया। फिल्म रूदाली के लिए उन्हें बेस्ट कॉस्टूयम डिजाइन का नेशनल अवार्ड भी मिला।

सिंपल को कैंसर होने का पता साल 2006 में चला लेकिन उन्होंने इसके बाद भी फिल्मों में काम जारी रखा। तीन साल बाद 2009 में सिंपल का निधन हो गया। मां के निधन के 10 साल बाद अब बेटा करण कपाड़िया फिल्मों में कदम रख रहा है। मौसी डिंपल या जीजू अक्षय कुमार से तो करण को कोई मदद अभी तक मिलती नहीं दिखाई दी है, पर इंडस्ट्री के कुछ और नामचीन लोग जूनियर कपाड़िया की मदद को आगे आए हैं।
करण कपाडिया की डेब्यू फिल्म में मदद करने के लिए सबसे पहले सनी देओल तैयार हुए और उन्होंने इस फिल्म में एक खास किरदार करने की हामी भरी। इसके अलावा अजय देवगन के मैनेजर रहे कुमार मंगल की फिल्म वितरण कंपनी पैनोरोम स्टूडियोज ने इसे सिनेमाघरों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी ली है।
फिल्म का प्रमोशन शुरू हो चुका है और इसके पहले पोस्टर ने ही सोशल मीडिया में सुर्खियां बटोर ली है, इसकी वजह से फिल्म ब्लैंक के पोस्टर का पूरी तरह ब्लैंक यानी खाली होना। पोस्टर पर किसी भी सितारे का फोटो नहीं हैं।