सोशल मीडिया: बाबा रामदेव संग योगा करती नजर आईं शिल्पा शेट्टी, वीडियो देख फैंस ने दिया ऐसा रिएक्शन
शो के सेमीफाइनल एपिसोड में योग गुरू बाबा रामदेव बतौर गेस्ट शामिल नजर आएंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टेलीविजन का मशहूर डांसिंग रिएलिटी शो ‘सुपर डांसर चैप्टर 4’ बीते कई दिनों से लगातार लोगों का मनोरंजन कर रहा है। यह शो अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है। हाल ही में शो का सेमीफाइनल एपिसोड प्रसारित होने वाला है। इस एपिसोड में योग गुरू बाबा रामदेव बतौर गेस्ट शामिल नजर आएंगे। सोनी चैनल ने हाल ही में अपने ऑफिशियल अकाउंट पर इस एपिसोड का प्रोमो वीडियो शेयर किया है।
इस वीडियो में शो के सभी कंटेस्टेंट और जज शो में पहुंचे योग गुरु बाबा राम देव के साथ खूब मस्ती करते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा शो की जज अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी भी बाबा राम देव संग योगा करती नजर आईं। अभिनेत्री ने बाबा रामदेव के साथ बूमरैंग वीडियो शेयर किया है।
View this post on Instagram
एक्टर शिल्पा शेट्टी ने योग गुरु बाबा रामदेव के साथ अपने योग का यह वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है। इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, फ्रेम में पतंजलि के राजा के साथ ‘अंजलि’। स्वामी जी का हमें आशीर्वाद देने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। योग से ही होगा! आत्मानमस्ते!”
इसके अलावा सोनी की तरफ से जारी वीडियो में बाबा रामदेव अपनी तुलना शो की एक कंटेस्टेंट्स नीरजा तिवारी से करते हुए दिख रहे है। दरअसल, शो के होस्ट रामदेव के सामने नीरजा की तारीफ करते हुए कहते है कि, नीरजा के सुपरमूव्स में योगा ही योगा है। इस पर बाबा कहते है कि नीरजा तो उनसे भी ज्यादा फुर्तीली और तेज है।
Sirf #SuperNeerja hi nahi par Baba Ramdev Ji ne bhi kar kiya poore desh ki farmaish ko poora! Dekhiye inke acrobatic moves #SuperDancerChapter4 ke #SemiFinalEpisode mein Saturday raat 8 baje, sirf Sony par.@basuanurag @TheShilpaShetty @geetakapur @yogrishiramdev pic.twitter.com/JG7kPFe5Bq
— sonytv (@SonyTV) October 1, 2021
वहीं, शो के रविवार को आने वाले एपिसोड में बॉलीवुड की खूबसूरत और दिग्गज अभिनेत्री तब्बू शो हिस्सा बनेंगी। इस दौरान तब्बू अपनी फिल्म ‘विजयपथ’ के फेमस गाने ‘रुक रुक रुक’ पर डांस करते हुए भी नजर आएंगी। शिल्पा ने इसका भी एक बूमरैंग वीडियो शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ”रुक, रुक, रुक….कुक, कुक,कुक जैसा लगता है। खुशनसीब हूं कि आप मेरी लाइफ में और शो पर साथ हो।“
View this post on Instagram