सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sonakshi Sinha and Zaheer Iqbal groove in car See Couple’s Viral video

कार में मस्ती करते सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल का वायरल हुआ वीडियो, लिखा- 'हमारे नियम...'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Wed, 18 Feb 2026 10:04 AM IST
विज्ञापन
सार

Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal Viral Video: सोनाक्षी और जहीर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों गैरी संधू और शिव चौधरी ने गाने 'वीआईपी' पर मस्ती करते नजर आ रहे हैं।

Sonakshi Sinha and Zaheer Iqbal groove in car See Couple’s Viral video
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

बॉलीवुड की पसंदीदा जोड़ी सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल हमेशा कपल गोल्स सेट करते रहते हैं। दोनों की शानदार केमिस्ट्री एक वीडियो में नजर आई, जो खुद सोशल मीडिया हैंडल पर सोनाक्षी ने शेयर किया है। इस वीडियो में सोनाक्षी और जहीर इकबाल कार में 'वीआईपी' गाने का आनंद लेते हुए नजर आ रहे हैं।

Trending Videos

सोनक्षी का वीडियो
सोनाक्षी ने अपने इंस्टाग्राम पर पति जहीर के साथ एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में दोनों कार में 'वीआईपी' गाने पर मस्ती करते नजर आ रहे हैं। गाने पर दोनों का मजेदार डांस उनके फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona)


विज्ञापन
विज्ञापन

सोनाक्षी का नोट
सोनाक्षी ने पति जहीर के साथ इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया और कैप्शन में लिखा, 'हमारी घेड़ी, हमारा राज'। जहीर ने भी इस वीडियो पर हंसने और रोने वाले इमोजी के साथ कमेंट किया। दोनों एक-दूसरे के लिए प्यार और तारीफ जताने का कोई मौका नहीं छोड़ते।

सोनाक्षी की शादी और करियर
सोनाक्षी और जहीर ने 7 साल के रिश्ते के बाद 23 जून 2024 को सिविल मैरिज कर ली थी। यह घर पर हुई रजिस्टर्ड शादी थी, जिसमें सिर्फ परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त शामिल हुए। इसके बाद दोनों ने मुंबई में शानदार रिसेप्शन दिया था। सोनाक्षी सिन्हा को आखिरी बार सुधीर बाबू के साथ फिल्म 'जटाधारा' में देखा गया था। इस फिल्म के जरिए सोनाक्षी ने साउथ में डेब्यू किया है। यह फिल्म 7 नवंबर 2025 को हिंदी और तेलुगु दोनों भाषाओं में रिलीज हुई थी।

यह भी पढ़ें: पत्नी सुनीता ने अनिल कपूर का हमेशा किया सपोर्ट, 'सूबेदार' के करियर में अहम योगदान; बोले- 'बहुत त्याग...'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed