सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sunita Ahuja forgive his childhood love Govinda only on one condition know

अपने बचपन के प्यार को केवल एक शर्त पर माफ करेंगी सुनीता आहूजा, बोलीं- 'अगर गोविंदा सुधर जाए और...'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Wed, 18 Feb 2026 11:32 AM IST
विज्ञापन
सार

Govinda Wife Sunita Ahuja: गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने तलाक की अटकलों के बीच अपने रिश्ते पर चर्चा की है। साथ ही बताया है तकि वह किस एक शर्त पर गोविंदा को माफ कर सकती हैं।
 

Sunita Ahuja forgive his childhood love Govinda only on one condition know
गोविंदा और सुनीता - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा पिछले कई महीनों से चर्चा में हैं। खबरें आई हैं कि गोविंदा ने सुनीता को धोखा दिया है और दोनों के बीच तलाक की अफवाहें भी फैली हैं। अब सुनीता ने अपने हालिया व्लॉग में अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात की है। 

Trending Videos

किस एक शर्त पर गोविंदा को माफ करेंगी सुनीता
हाल ही में जब सुनीता से पूछा गया कि क्या वे गोविंदा को माफ कर सकती हैं, तो सुनीता ने कहा, 'कौन जाने। वह मेरा बचपन का प्यार है। अगर वह सुधर जाए और हमारे तरीके से जिए, तो मैं उसे माफ कर दूंगी। मुझे अब ये सब सुनना पसंद नहीं है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसा है एक-दूजे का साथ
सुनीता ने ये भी बताया कि गोविंदा के करियर में उनका साथ देने के बावजूद उन्हें वैसा समर्थन नहीं मिला, जिसकी उम्मीद थी। लेकिन वे कहती हैं कि गोविंदा के अपने कुछ कारण रहे होंगे। उम्र बढ़ने के बाद जीवनसाथी और बच्चे ही सबसे महत्वपूर्ण होते हैं। जब गोविंदा से इस बारे में बात करने पर पूछा गया, तो सुनीता बोलीं, 'वो हंसकर बात टाल देते हैं। उनका जवाब समझ ही नहीं आता।' 

मैनेजर को दिया दोष
आगे सुनीता ने कहा कि पहले गोविंदी की मां का उन पर बहुत असर था और वे डरते थे, लेकिन सुनीता की सास की मौत के बाद वे बेफिक्र हो गए हैं और किसी से नहीं डरते। सुनीता ने कहा, 'उनकी संगत खराब है।' जब तक वे उनकी मैनेजर थीं, उन्हें बहुत संभालकर रखती थीं, लेकिन अब नए मैनेजर आ गए हैं और गोविंदा को एहसास नहीं कि उनका स्टारडम अब कम हो चुका है।

गोविंदा और सुनीता की शादी
गोविंदा और सुनीता की शादी को 30 साल से ज्यादा हो चुके हैं। उनके दो बच्चे हैं बेटा यशवर्धन और बेटी टीना। पिछले साल सुनीता ने गोविंदा के अफेयर की बात मानी थी, लेकिन गणेश चतुर्थी पर दोनों ने मिलकर तलाक की अफवाहों को गलत बताया था। वहीं अब सुनीता पति गोविंदा से सुधार की उम्मीद कर रही हैं।

यह भी पढ़ें: लॉस एंजिल्स में हुआ फिल्म 'द ब्लफ' का विश्व प्रीमियर, प्रियंका चोपड़ संग स्टाइलिश अंदाज में नजर आए निक जोनस


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed