सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rajpal Yadav Expressed Gratitude To His Supporters After Grant Bail From High Court In Cheque Bounce Case

‘कोर्ट के हर आदेश का सम्मान’, राजपाल यादव ने मदद करने वालों का जताया आभार; मामले पर जल्द करेंगे मीडिया से बात

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Wed, 18 Feb 2026 01:06 PM IST
विज्ञापन
सार

Rajpal Yadav: चेक बाउंस केस में जेल से बाहर आने के बाद अब राजपाल यादव ने अपने समर्थकों का आभार जताया है। साथ ही उन्होंने बताया कि कब साझा करेंगे मामले की जानकारी…

Rajpal Yadav Expressed Gratitude To His Supporters After Grant Bail From High Court In Cheque Bounce Case
राजपाल यादव - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

चेक बाउंस मामले में मुश्किलों का सामना कर रहे अभिनेता राजपाल यादव लगभग 11 दिन जेल में बिताने के बाद अब बाहर आ गए हैं। हाई कोर्ट द्वारा सजा निलंबित किए जाने के बाद अभिनेता राजपाल यादव ने जेल से बाहर आने के बाद अपने समर्थकों के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने जल्द ही एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले से जुड़े सवालों के जवाब देने की भी बात कही।

Trending Videos

कानूनी पहलुओं पर वकील रख रहे ध्यान
मीडिया से बात करते हुए राजपाल यादव ने लोगों से मिल रहे समर्थन के लिए आभार जताया। साथ ही उन्होंने कहा कि इस मामले में जितनी भी कानूनी बातें हैं, उनके बारे में हमारे वकील भास्कर उपाध्याय ही जानकारी रख रहे हैं। चूंकि मामला अभी कोर्ट में है, इसलिए मैं इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दूंगा। मैं हाईकोर्ट के हर आदेश का सम्मान करता हूं। मैं जल्द ही इस मामले पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करूंगा, जिसमें इस मामले से जुड़े जितने भी सवाल हैं, उनका जवाब देने का प्रयास करूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Press Trust of India (PTI) (@ptinews_multimedia)


मदद करने वालों का जताया आभार
राजपाल यादव ने इस मुश्किल वक्त में उनका साथ देने के लिए और उनकी मदद करने वाले सभी लोगों का दिल से आभार जताया। उन्होंने कहा कि कई लोग ऐसे भी हैं, जो सोशल मीडिया पर नहीं आए हैं, लेकिन उन्होंने भी मेरी मदद की है। उनका भी मैं तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूं। साथ ही उन्होंने इंडस्ट्री का भी आभार जताया।


यह खबर भी पढ़ेंः Salim Khan: वेंटिलेटर पर रखे गए सलीम खान! देर रात पिता से मिलने पहुंचे सलमान; एक्टर को भावुक देख फैंस चिंतित

11 दिन बाद जेल से बाहर आए राजपाल
2010 के चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव ने 5 फरवरी को तिहाड़ जेल में सरेंडर किया था। इसके बाद सोमवार 16 फरवरी को दिल्ली हाई कोर्ट ने उन्हें अंतरिम बेल देते हुए जेल से बाहर आने का निर्देश दिया था। इसके अगले दिन यानी 17 फरवरी को राजपाल यादव लगभग 11 दिन जेल में बिताने के बाद बाहर आए। वो 9 करोड़ रुपए का कर्ज न चुका पाने के मामले में जेल गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed