सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Abhishek Bachchan Shared His And Amitabh Bachchan Investment Policy Says Believes In Investing In Real Estate

अभिषेक बच्चन ने शेयर की इन्वेस्टमेंट टिप्स, बोले- ‘पिता की सोच सीधी, जमीन है तो सब…’

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Wed, 18 Feb 2026 11:43 AM IST
विज्ञापन
सार

Abhishek Bachchan: अभिषेक बच्चन ने हाल ही में निवेश को लेकर उनकी और उनके पिता अमिताभ बच्चन की राय साझा की। उन्होंने बताया कि वो क्या सोचकर निवेश करते हैं। 

Abhishek Bachchan Shared His And Amitabh Bachchan Investment Policy Says Believes In Investing In Real Estate
अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार

बॉलीवुड के सबसे चर्चित परिवारों में से एक, अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन सिर्फ फिल्मों के ही नहीं, निवेश के मामले में भी काफी समझदार माने जाते हैं। हाल ही में ग्लोबल बिजनेस समिट में अभिषेक ने अपने पिता के निवेश करने के तरीके के बारे में खुलकर बात की।

Trending Videos


सुरक्षित निवेश में विश्वास रखते हैं अभिषेक
अभिषेक ने बताया कि अमिताभ बच्चन हमेशा से ठोस और सुरक्षित निवेश में विश्वास रखते हैं, खासकर रियल एस्टेट और गोल्ड में। उन्होंने कहा कि उनके पिता की सोच सीधी है, ‘जमीन है तो सब ठीक है।’ यानी अगर आपके पास जमीन-जायदाद है, तो आपका भविष्य सुरक्षित है। अभिषेक ने हंसते हुए यह भी बताया कि वे खुद पहले गोल्ड में निवेश करते थे, लेकिन उनकी पत्नी ने एक दिन पूछा, ‘सिर्फ गोल्ड ही क्यों, सिल्वर क्यों नहीं?’ अभिषेक का कहना है कि वह उन्हीं चीजों में पैसा लगाना पसंद करते हैं, जिन्हें वह खुद इस्तेमाल करते हैं या जिन पर उन्हें भरोसा होता है। उनके मुताबिक, किसी भी निवेश की शुरुआत भरोसे और समझ से होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

करीब 219 करोड़ की है रियल एस्टेट संपत्ति
रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रॉपर्टी कंसल्टेंसी फर्म स्क्वायर यार्ड्स के डेटा के मुताबिक, मुंबई में अभिषेक बच्चन की कुल रियल एस्टेट संपत्ति करीब 219 करोड़ रुपये बताई जाती है। यानी साफ है कि बच्चन परिवार सिर्फ शोहरत पर नहीं, समझदारी और सोच-समझकर किए गए निवेश पर भी भरोसा करता है।

इस फिल्म में नजर आएंगे अभिषेक
फिल्मों की बात करें, तो अभिषेक बच्चन फिलहाल फिल्म ‘किंग’ की शूटिंग कर रहे हैं। 'किंग' एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसे सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट कर रहे हैं। इसमें शाहरुख खान लीड रोल में हैं। कास्ट में सुहाना खान, दीपिका पादुकोण, अरशद वारसी, जयदीप अहलावत, राघव जुयाल और सौरभ शुक्ला जैसे कलाकार हैं। यह फिल्म रेड चिलीज एंटरटेनमेंट प्रोड्यूस कर रही है। फिल्म 'किंग' 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed