फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   sonakshi sinha and zaheer iqbal soon will be featured in film tu hai meri kiran

सोनाक्षी सिन्हा: ‘तू है मेरी किरण’ में पति जहीर संग रोमांस करती नजर आएंगी अभिनेत्री; जानें कब होगी रिलीज

Thu, 01 Oct 2026 02:26 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Thu, 01 Oct 2026 02:26 PM IST
सार

 Tu Hai Meri Kiran Film: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की फिल्म ‘तू है मेरी किरण’ की पहली झलक मेकर्स ने रिलीज कर दी है। जानें क्या खास है फिल्म के पोस्टर में? 


 

विज्ञापन
sonakshi sinha and zaheer iqbal soon will be featured in film tu hai meri kiran
सोनाक्षी सिन्हा, जहीर इकबाल - फोटो : इंस्टाग्राम -@aslisona

विस्तार

अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और उनके पति अभिनेता जहीर इकबाल जल्द ‘तू है मेरी किरण’ फिल्म में साथ नजर आएंगे। फिल्म का ऐलान मेकर्स ने कर दिया है। साथ ही फिल्म का पहला पोस्टर भी जारी हुआ है। जानें फिल्म के बारे में…

विज्ञापन
 

क्या खास है फिल्म के फर्स्ट लुक में? 
काफी वक्त से सोनाक्षी सिन्हा ने सिल्वर स्क्रीन से दूरी बना कर रखी थी। वहीं उनके पति जहीर इकबाल का भी कोई नया प्रोजेक्ट सामने नहीं आया था। मगर अब कपल बहुत जल्द फिल्म ‘तू है मेरी किरण’ में साथ अभिनय करता दिखाई देगा। फिल्म रोमांटिक थ्रिलर होगी। फिल्म के फस्ट लुक में सोनाक्षी एक टेबल पर लैपटॉप पर काम करती दिखाई दे रही हैं। वहीं उनके पास बैठे जहीर उन्हें घूर रहे हैं। 

विज्ञापन

sonakshi sinha and zaheer iqbal soon will be featured in film tu hai meri kiran
सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल - फोटो : इंस्टाग्राम-@aslisona

कब रिलीज होगी फिल्म? 

  • फिल्म ‘तू है मेरी किरण’ 23 अक्टूबर 2026 को रिलीज होने वाली है। 
  • फिल्म का लेखन और निर्देशन करण रावल ने किया है।
  • ‘तू है मेरी किरण’ में जहीर इकबाल और सोनाक्षी सिन्हा मुख्य किरदारों में नजर आएंगे। 
  • फिल्म का निर्माण सर्वेश गोयल, अश्वनी कुमार, मनोज दराक और नृपाल पटेल ने मिलकर किया है। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona)


विज्ञापन

sonakshi sinha and zaheer iqbal soon will be featured in film tu hai meri kiran
सोशल मीडिया कमेंट्स - फोटो : सोशल मीडिया

सोशल मीडिया पर हो रही ट्रोलिंग 
फिल्म  ‘तू है मेरी किरण’ का फर्स्ट लुक रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर फिल्म की ट्रोलिंग शुरू हो गई। यूजर्स ने फिल्म को लेकर अलग-अलग तरह के कमेंट्स किये। एक यूजर ने लिखा, 'सुपर फ्लॉप होगी मेरे शब्द याद रखना।' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'क्या सच में आपके लगता है कि इस तरह की फिल्म कोई देखेगा?। वहीं अन्य यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'ईडी को इसकी जांच करना चाहिए, कोई किसी ऐसी फिल्म पर पैसा क्यों लगाएगा जिसका फ्लॉप होना तय है।'



 

विज्ञापन

sonakshi sinha and zaheer iqbal soon will be featured in film tu hai meri kiran
जहीर इकबाल, सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया

पहले भी कर चुके हैं कपल साथ काम 
यह पहली बार नहीं है जब सोनाक्षी सिन्हा और जहीर किसी फिल्म में साथ काम कर रहे हों। इससे पहले 2022 में रिलीज हुई फिल्म डबल एक्स एल में भी दोनों ने साथ अभिनय किया था। । फिल्म का निर्देशन सतराम रमानी ने किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी। 

सोनाक्षी और जहीर की शादी 
सोनाक्षी और जहीर पहली बार सलमान खान की एक पार्टी में मिले थे। दोनों ने लगभग 7 साल तक एक-दूसरे को डेट किया और अपने रिश्ते को मीडिया से छुपा कर रखा। साल 2022 में दोनों ने फिल्म 'डबल XL' में एक साथ काम भी किया था। आखिरकार, जून 2024 में दोनों ने मुंबई में सोनाक्षी के घर पर 'स्पेशल मैरिज एक्ट' के तहत कोर्ट मैरिज कर ली थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed