फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Parvati Song from Blockbuster Hanuman Ansh Movie reached No 2 globally and No 1 In India

हनुमान अंश: बुंदेली भाषा से सजा 'पार्वती...' गाना यूट्यूब पर नंबर वन; दुनियाभर में छाया, कितने बटोरे व्यूज?

Thu, 01 Oct 2026 12:42 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 01 Oct 2026 12:42 PM IST
सार

Hanuman Ansh song Parvat: फिल्म 'हनुमान अंश' ने बॉक्स ऑफिस पर जबर्दस्त कामयाबी हासिल की है। साथ ही फिल्म के गाने भी खूब हिट हुए हैं। 'पार्वती..' गाने ने तो सफलता के मामले में नई उपलब्धि हासिल की है। यह भारत में यूट्यूब चार्ट पर पहले पायदान पर है।

विज्ञापन
Parvati Song from Blockbuster Hanuman Ansh Movie reached No 2 globally and No 1 In India
दुनियाभर में छाया पार्वती गाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ब्लॉकबस्टर का टैग हासिल कर चुकी 'हनुमान अंश' सिर्फ एक फिल्म नहीं है, बल्कि यह अब एक इमोशन बन चुकी है। 07 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म अब भी टिकी है और बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों बटोर रही है। फिल्म के साथ-साथ इसके गाने भी छाए हैं। 'जब जिद पर आ गई पार्वती' गाना हर जुबान पर चढ़ा है। भारत ही नहीं, विदेशों में भी इसके सुर गूंज रहे हैं। 

विज्ञापन

Parvati Song from Blockbuster Hanuman Ansh Movie reached No 2 globally and No 1 In India
पार्वती गाना - फोटो : वीडियो ग्रैब

भारत में पहले, दुनियाभर में दूसरे पायदान पर
फिल्म 'पार्वती' गाने ने लोकप्रियता के मामले में इतिहास रच दिया है। यह भारत में नंबर वन पर है। भारत में यूट्यूब के वीकली चार्ट में यह टॉप पर है। वहीं, ग्लोबली भी गाना खूब पसंद किया जा रहा है। दुनियाभर में यह यूट्यूब पर दूसरे नंबर पर है। 

भजन क्लबिंग के बाद और मिली लोकप्रियता
यह गाना पहले ही खूब पसंद किया जा रहा था। मगर, बीते दिनों राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हुए 'भजन क्लबिंग' इवेंट में इस गाने को गाया गया, जिसके बाद इसकी लोकप्रियता में और इजाफा देखा गया। बता दें कि इस इवेंट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए थे। इस गाने की लोकप्रियता दिखाती है कि भक्ति संगीत अब युवा दर्शकों तक भी पहुंच रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बुंदेली भाषा दुनियाभर में छाई
बुंदेली लोक संगीत से प्रेरित यह गाना भारत में यूट्यूब म्यूजिक पर हफ्ते का सबसे लोकप्रिय गाना बन गया है। साथ ही यूट्यूब म्यूजिक के ग्लोबल सॉन्ग्स चार्ट पर दूसरे नंबर पर भी पहुंच गया है। बुंदेली भाषा इस गाने का खास आकर्षण है। यह गाना लोक गायक साधु तिवारी ने गाया है। उन्होंने 'भजन क्लबिंग' इवेंट में प्रधानमंत्री मोदी के सामने इस गाने की लाइव परफॉर्मेंस दी थी।

विज्ञापन

Parvati Song from Blockbuster Hanuman Ansh Movie reached No 2 globally and No 1 In India
पार्वती गाना - फोटो : वीडियो ग्रैब

कितने मिले व्यूज?
यूट्यूब चार्ट्स के अनुसार, 'पार्वती' गाने को भारत में करीब 47,266,182 से अधिक बार देखा गया है, जिससे यह देश के साप्ताहिक गानों के चार्ट में सबसे ऊपर है। ग्लोबल चार्ट पर अभी शकीरा और बर्ना बॉय का गाना 'डाई डाई' (Dai Dai) पहले नंबर पर है। वहीं, 'पार्वती' दूसरे नंबर पर है।
साधु तिवारी ने ही इस गाने को लिखा और कंपोज किया है। इस गाने ने यूट्यूब पर 100 मिलियन से ज्यादा व्यूज हासिल कर लिए हैं। इसे पारंपरिक भक्ति संगीत सुनने वालों के अलावा भी बहुत से लोगों ने पसंद किया है। इसकी लोकप्रियता इंस्टाग्राम रील्स और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी काफी ज्यादा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed