फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   SS Rajamouli Unveils Jr NTR First Look as Komaram Bheem in the film RRR

RRR: जूनियर एनटीआर के जन्मदिन पर राजामौली का तोहफा, फिल्म के नए पोस्टर का किया अनावरण

Thu, 20 May 2021 12:42 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Thu, 20 May 2021 12:42 PM IST
सार

निर्देशक एसएस राजामौली की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'आरआरआर' का इंतजार कर रहे सिनेप्रेमियों के लिए एक खुशखबरी है। इस फिल्म के निर्माताओं ने अभिनेता जूनियर एनटीआर के जन्मदिन पर नए पोस्टर का अनावरण किया है। जूनियर एनटीआर फिल्म में कोमाराम भीम के किरदार में नजर आएंगे।

विज्ञापन
SS Rajamouli Unveils Jr NTR First Look as Komaram Bheem in the film RRR
फिल्म 'आरआरआर' - जूनियर एनटीआर - फोटो : Twitter

विस्तार

चर्चित फिल्म सीरीज 'बाहुबली' के निर्देशक एसएस राजामौली की अगली बहुप्रतीक्षित फिल्म 'आरआरआर' का इंतजार कर रहे सिनेप्रेमियों के लिए एक खुशखबरी है। इस बहुभाषी एक्शन ड्रामा फिल्म के निर्माताओं ने अभिनेता जूनियर एनटीआर के जन्मदिन पर नए पोस्टर का अनावरण किया है। यह पोस्टर फिल्म में जूनियर एनटीआर द्वारा निभाए गए कोमाराम भीम के किरदार की झलक दे रहा है। बता दें कि इससे पहले भी फिल्म के बाकी किरदारों (अजय देवगन, आलिया भट्ट और रामचरण) का फर्स्ट लुक उनके जन्मदिन के मौके पर ही जारी किया गया था। 

विज्ञापन


दरअसल, एसएस राजामौली ने हाल ही में एक ट्वीट साझा किया है जिसमें उन्होंने इस पोस्टर का अनावरण किया है। पोस्टर में आप देख सकते हैं कि जूनियर एनटीआर के चरित्र कोमाराम भीम को अपने चेहरे पर भाला फेंकते हुए नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने एनटीआर को जन्मदिन की बधाई दी और एक दिलचस्प कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा, मेरे भीम का दिल सोने जैसा है लेकिन जब वह विद्रोह करता है तो वह एक मजबूत और साहसी इंसान की तरह खड़ा रहता है।

विज्ञापन


 

बता दें कि एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' दक्षिण के अलावा उत्तर भारतीयों के लिए भी बहुत खास है। क्योंकि, इसमें रामचरण और जूनियर एनटीआर के अलावा हिंदी फिल्मों के अभिनेता अजय देवगन और आलिया भट्ट भी अहम भूमिकाओं में हैं। यह एक पीरियड ड्रामा फिल्म है जिसकी कहानी देश में आजादी से पहले वर्ष 1920 के आसपास की है। यह कहानी देश की आजादी में भाग लेने वाले दो असल क्रांतिकारियों की है जिनके नाम हैं अल्लूरी सीतारामा राजू और कोमाराम भीम। राजामौली ने तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम के अलावा फिल्म को हिंदी में भी रिलीज करने का मन बनाया है।

SS Rajamouli Unveils Jr NTR First Look as Komaram Bheem in the film RRR
जूनियर एनटीआर - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि जूनियर एनटीआर ने अपने जन्मदिन पर लोगों से एक खास तोहफा मांगा था। उन्होंने लिखा था, 'आप सभी को बहुत धन्यवाद, मुझे सभी के संदेश और वीडियो मिल रहे हैं। आपके प्यार की वजह से मैं जल्द ही मैं कोरोना निगेटिव हो जाऊंगा।' इसके आगे उन्होंने लोगों से एक अपील भी की और लिखा, 'इस कठिन समय में मैं आपसे सिर्फ एक ही सबसे बड़ा तोहफा चाहता हूं। आप मुझे तोहफे में ये दे सकते हैं कि आप घर पर सुरक्षित रहें और लॉकडाउन के नियमों का पालन करें। हमारा देश अभी भी कोरोना से जंग लड़ रहा है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed