सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   taran adarsh revealed palash muchhal upcoming film with daisy shah and shreyas talpade

पलाश मुछाल की फिल्म में नजर आएंगी सलमान खान की को-स्टार, पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Mon, 16 Feb 2026 12:55 PM IST
विज्ञापन
सार

 Palash Muchchal upcoming project: पलाश मुछाल हाल ही में कई विवादों की वजह से सुखियों में रहे हैं। मगर अब वो अपनी प्रोफेशनल लाइफ पर पूरी तरह ध्यान दे रहें हैं। जल्द उनकी एक फिल्म रिलीज होने वाली है। 

taran adarsh revealed palash muchhal upcoming film with daisy shah and shreyas talpade
पलाश मुछाल - फोटो : इंस्टाग्राम@palash_muchhal
विज्ञापन

विस्तार

बीते दिन पलाश मुछाल के लिए काफी मुसीबतों भरे गुजरे। पहले महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना से शादी टूटी फिर उन पर पैसों को लेकर धोखाधड़ी के आरोप लगे। मगर अब पलाश अपने विवादों को पीछे छोड़ अपनी प्रोफेशनल लाइफ पर ध्यान दे रहें हैं। 
Trending Videos


फिल्म में दिखेंगे यह स्टार्स 
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श की रिपोर्ट्स के मुताबिक पलाश जल्द ही अपना अपकमिंग प्रोजेक्ट रिलीज कर सकते हैं। अपने पोस्ट में तरण ने बताया कि पलाश एक मुंबई बेस्ड थ्रिलर सीरीज लाने वाले हैं। जिसमें एक्ट्रेस डेजी शाह और एक्टर श्रेयस तलपडे नजर आएंगे। हालांकि अब तक फिल्म का नाम सामने नहीं आया। मेकर्स ने भी अब तक फिल्म की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी मगर पलाश ने पोस्ट शेयर कर के इन रिपोर्ट्स पर मुहर लगा दी है। पलाश की पहले की गई पोस्ट के मुताबिक फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Taran Adarsh (@taranadarsh)



 

क्या होगी फिल्म की कहानी
फिल्म में  लीड कैरेक्टर्स के नाम डेजी शाह और श्रेयस तलपड़े सामने आए हैं। रिपोर्टस के मुताबिक श्रेयस एक आम आदमी के किरदार में नजर आएंगें। अब तक फिल्म की   सिर्फ इतनी ही जानकारी शेयर की गई है। फिल्म की बाकी कास्ट, स्टोरी लाइन , रिलीज डेट कुछ भी मेकर्स ने रिवील नहीं किया। 

पलाश का वर्कफ्रंट 
पलाश ने आखिरी बार राजपाल यादव की फिल्म 'अर्ध' को डायरेक्ट किया था। इस फिल्म में राजपाल यादव, रुबीना दिलैक मुख्य किरदारों में थे। फिल्म एक गरीब परिवार की जिंदगी के संघर्ष को दिखाया गया था। वहीं 'काम चालू है' में भी उन्होंने बतौर डायरेक्टर काम किया था। इस फिल्म में भी राजपाल यादव लीड कैरेक्टर में थे और उनके साथ एक्ट्रेस जिया मानेक थीं।  


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed