सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Raveena Tandon said sorry to aditya dhar wife and actress Yami Gautam after watching Dhurandhar

रवीना टंडन ने देखी 'धुरंधर', फोन कर यामी गौतम से मांगी माफी; जानिए क्या रही वजह

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Mon, 16 Feb 2026 12:26 PM IST
विज्ञापन
सार

Raveena Tandon On Dhurandhar: फिल्म निर्देशक आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' 2025 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की यह फिल्म रिलीज के कई महीने बाद भी चर्चा में बनी हुई है। जिस पर हाल ही में रवीना टंडन ने अपनी राय पेश की है। 
 

Raveena Tandon said sorry to aditya dhar wife and actress Yami Gautam after watching Dhurandhar
रवीना टंडन यामी गौतम और आदित्य घर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

अभिनेत्री रवीना टंडन ने भी बाकी सेलेब्स की तरह फिल्म 'धुरंधर' देखी। इसके साथ ही उन्होंने रणवीर सिंह के अभिनय की भी जमकर तारीफ की और निर्देशक आदित्य धर को प्रतिभाशाली  बताया। लेकिन इस फिल्म देखने के बाद रवीना ने तुंरत आदित्य धर की पत्नी और अभिनेत्री यामी गौतम को फोन किया और माफी मांगी। जानिए क्यों?

Trending Videos

रवीना ने किया यामी को फोन?
अभिनेत्री रवीना टंडन ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में इस फिल्म के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि फिल्म देखने के बाद वे इतनी प्रभावित हुईं कि उन्होंने तुरंत आदित्य धर की पत्नी और अभिनेत्री यामी गौतम को फोन किया और उनसे माफी मांग ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रवीना ने क्यों किया यामी को फोन?
रवीना ने यामी से कहा, 'मुझे माफ कर दो। मैं तुम्हारे पति की सबसे बड़ी फैन हो गई हूं। अब तुम्हें अपना ध्यान मेरे साथ बांटना पड़ेगा, क्योंकि आदित्य असली हीरो हैं।' उन्होंने कहा कि आदित्य ने फिल्म में हीरो को फिर से असली हीरो जैसा दिखाया है, जैसे पहले 'पुष्पा', 'केजीएफ' जैसी फिल्मों में था। हीरो देश की समस्याओं से लड़ता है और सच्चे हीरो की तरह लगता है।

रवीना ने की रणवीर की तारीफ
रवीना ने रणवीर सिंह की भी तारीफ की। जब उन्हें बताया गया कि रणवीर उन्हें अपना बड़ा फैन मानते हैं, तो वे हंस पड़ीं। उन्होंने कहा कि रणवीर का अभिनय 'धुरंधर' में बहुत अच्छा लगा। इस फिल्म में संजय दत्त, अक्षय खन्ना, सारा अर्जुन, राकेश बेदी और गौरव गेरा सबने शानदार काम किया। 'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। इसका दूसरा भाग 'धुरंधर: द रिवेंज' 19 मार्च 2026 को रिलीज होगा। इस बार यह यश की फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स' से टकराएगी, जिसमें नयनतारा, कियारा आडवाणी समेत कई बड़े नाम हैं।


यह भी पढ़ें: हार्वर्ड इंडिया कॉन्फ्रेंस के बाद शशि थरूर ने की प्रियंका चोपड़ा की प्रशंसा, बोले- 'भारत को गौरवान्वित...'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed