पलाश मुछाल की फिल्म में नजर आएंगी सलमान खान की को-स्टार, पोस्ट शेयर कर दी जानकारी
Palash Muchchal upcoming project: पलाश मुछाल हाल ही में कई विवादों की वजह से सुखियों में रहे हैं। मगर अब वो अपनी प्रोफेशनल लाइफ पर पूरी तरह ध्यान दे रहें हैं। जल्द उनकी एक फिल्म रिलीज होने वाली है।
विस्तार
फिल्म में दिखेंगे यह स्टार्स
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श की रिपोर्ट्स के मुताबिक पलाश जल्द ही अपना अपकमिंग प्रोजेक्ट रिलीज कर सकते हैं। अपने पोस्ट में तरण ने बताया कि पलाश एक मुंबई बेस्ड थ्रिलर सीरीज लाने वाले हैं। जिसमें एक्ट्रेस डेजी शाह और एक्टर श्रेयस तलपडे नजर आएंगे। हालांकि अब तक फिल्म का नाम सामने नहीं आया। मेकर्स ने भी अब तक फिल्म की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी मगर पलाश ने पोस्ट शेयर कर के इन रिपोर्ट्स पर मुहर लगा दी है। पलाश की पहले की गई पोस्ट के मुताबिक फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है।
फिल्म में लीड कैरेक्टर्स के नाम डेजी शाह और श्रेयस तलपड़े सामने आए हैं। रिपोर्टस के मुताबिक श्रेयस एक आम आदमी के किरदार में नजर आएंगें। अब तक फिल्म की सिर्फ इतनी ही जानकारी शेयर की गई है। फिल्म की बाकी कास्ट, स्टोरी लाइन , रिलीज डेट कुछ भी मेकर्स ने रिवील नहीं किया।
पलाश का वर्कफ्रंट
पलाश ने आखिरी बार राजपाल यादव की फिल्म 'अर्ध' को डायरेक्ट किया था। इस फिल्म में राजपाल यादव, रुबीना दिलैक मुख्य किरदारों में थे। फिल्म एक गरीब परिवार की जिंदगी के संघर्ष को दिखाया गया था। वहीं 'काम चालू है' में भी उन्होंने बतौर डायरेक्टर काम किया था। इस फिल्म में भी राजपाल यादव लीड कैरेक्टर में थे और उनके साथ एक्ट्रेस जिया मानेक थीं।