सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Vijay Deverakonda Rashmika Mandanna Wedding Card Leaked Marriage On February 26 Reception On March 4

Vijay Rashmika Wedding: लीक हुआ विजय-रश्मिका का वेडिंग कार्ड? सामने आई शादी से लेकर रिसेप्शन तक की जानकारी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Mon, 16 Feb 2026 03:53 PM IST
विज्ञापन
सार

Vijay Deverakonda And Rashmika Mandanna Marriage: सोशल मीडिया पर शादी का एक कार्ड वायरल हो रहा है। दावा है कि यह विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी का कार्ड है।

Vijay Deverakonda Rashmika Mandanna Wedding Card Leaked Marriage On February 26 Reception On March 4
रश्मिका मंदाना, विजय देवरकोंडा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। कुछ ही महीने पहले विजय की टीम ने कंफर्म किया था कि उनकी शादी होने वाली है। हालांकि टीम ने शादी की तारीख नहीं बताई थी। दोनों कलाकारों के फैंस जानना चाहते हैं कि उनकी शादी कब होगी। इस बीच सोशल मीडिया पर एक शादी का कार्ड वायरल हो रहा है। दावा है कि यह कार्ड विजय और रश्मिका की शादी का है।
Trending Videos


किस तारीख को होगी शादी?
सोशल मीडिया पर वायरल शादी के कार्ड में लिखा है कि कपल 26 फरवरी को एक छोटी वेडिंग सेरेमनी में शादी करेंगे। वेडिंग रिसेप्शन 4 मार्च को हैदराबाद में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्ड में क्या लिखा है?
विजय और रश्मिका के कथित शादी के कार्ड में लिखा है 'मैं कुछ खास खबर शेयर करने और आपको एक बड़े पल का हिस्सा बनने के लिए लिख रहा हूं। हमारे परिवारों के प्यार और आशीर्वाद से, रश्मिका और मैं 26.02.26 को एक छोटी सी सेरेमनी में शादी करेंगे। हम इस नए चैप्टर की शुरुआत कर रहे हैं। अपने मिलन का जश्न मना रहे हैं। हमारे लिए उन लोगों के साथ जश्न मनाना बहुत मायने रखेगा जो हमारे सफर का हिस्सा रहे हैं। आपकी मौजूदगी और आशीर्वाद इस मौके को और भी खास बना देंगे। बुधवार, 04 मार्च, 2026 को शाम 7:00 बजे ताज कृष्णा बंजारा हिल्स, हैदराबाद। हम साथ में सेलिब्रेट करेंगे। हार्दिक शुभकामनाएं।'

धनुष के साथ शादी की अटकलों पर मृणाल ठाकुर ने दी प्रतिक्रिया, इस बात के लिए लोगों को कहा 'धन्यवाद'

Vijay Deverakonda Rashmika Mandanna Wedding Card Leaked Marriage On February 26 Reception On March 4
विजय देवरकोंडा और रश्मिका - फोटो : एक्स
नहीं हुई पुष्टि
कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी का कार्ड जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, मीडिया (प्रेस) को भेजा गया था। हालांकि, इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है।

रश्मिका और विजय का वर्कफ्रंट
विजय देवरकोंडा 'राउडी जनार्दन' और 'राणाबली' जैसी फिल्मों में नजर आने वाले हैं।
रश्मिका के पास 'कॉकटेल 2', 'मायसा' और 'राणाबली' जैसी फिल्में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed